{"_id":"62360ac02ce75a743e440d99","slug":"covid-vaccination-figure-in-the-district-crosses-25-lakhs-patiala-news-pkl4451015108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 25 लाख के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 25 लाख के पार
विज्ञापन
पटियाला। जिले में कुल कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 25 लाख के पार हो गया है। इनमें टीकाकरण की दोनों डोज लगाने वालों की संख्या 10 लाख 34 हजार 4 है। अब तक 24 हजार 19 नागरिकों ने बूस्टर डोज भी लगवा ली है।
शनिवार को जिले में 3621 लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया। 12 से 14 साल के 1694 बच्चों का भी टीकाकरण किया गया। रविवार को छुट्टी वाले दिन पटियाला शहर के एनेक्सी कम्यूनिटी सेहत केंद्र मॉडल टाउन, सेहत केंद्र त्रिपड़ी, माता कौशल्या अस्पताल, समाना, नाभा व राजपुरा के सब डिवीजन अस्पतालों, प्राइमरी सेहत केंद्र ब्लॉक कौली, भादसों, कालोमाजरा, हरपालपुर, दूधनसाधां, शुतराणा में कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
सिविल सर्जन डॉ. प्रिंस सोढ़ी ने बताया कि जिले में शनिवार को प्राप्त 476 कोविड रिपोर्टों में से दो लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से एक पटियाला शहर और एक ब्लॉक शुतराणा से संबंधित है। कोविड केसों की जिले में संख्या 62022 हो गई है। मिशन फतेह तहत एक और मरीज के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों संख्या 60,551 हो गई है और सक्रिय मामले 14 हैं। सेहत विभाग की टीमों ने शनिवार को 786 के करीब सैंपल जांच के लिए गए हैं। अब तक जिले में कोविड जांच संबंधी 12 लाख 23 हजार 35 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिला पटियाला में 62022 संक्रमित, 11,60,520 निगेटिव और करीब 483 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।