{"_id":"625ed9b38902fb7e8b0727d5","slug":"cotton-will-get-eight-hours-of-electricity-horticulture-will-get-six-hours-of-electricity-patiala-news-pkl448109435","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपास को आठ घंटे बिजली, बागवानी को मिलेगी छह घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपास को आठ घंटे बिजली, बागवानी को मिलेगी छह घंटे बिजली
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब में गेहूं की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है और अन्य फसलों व सब्जियों की बिजाई के लिए स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने राज्य में बुधवार से खेतीबाड़ी खपतकारों के लिए बिजली सप्लाई का शेड्यूल जारी कर दिया है।
इसके तहत कपास क्षेत्र फीडरों के लिए रोजाना आठ घंटे, गन्ना, लीची, सूरजमुखी और बागवानी के लिए रोजाना छह घंटे और बाकी बची फसलों के लिए रोजाना चार घंटे बिजली सप्लाई देने का फैसला किया है। पावरकॉम के प्रवक्ता के मुताबिक पंजाब में धरती के अंदर पानी का स्तर लगातार नीचे जा रहा है। इसलिए पावरकॉम ने किसानों को फसलों की काश्त के लिए पानी का सही इस्तेमाल करने और धान के सीजन की शुरुआत से पहले खाली खेतों को पानी देने से बचने की अपील की है।
प्रवक्ता ने बताया कि तेज गर्मी के कारण पंजाब में बिजली की मांग कईं गुणा बढ़ गई है। देश भर में कोयले की किल्लत को देखते हुए पावरकॉम अपने सभी खपतकारों को बिजली की ज्यादा से ज्यादा बचत करने की अपील करता है, ताकि आने वाले धान के सीजन में इस्तेमाल के लिए कोयला बचाकर रखा जा सके। पावरकॉम की ओर से किसानों को एपी फीडरों पर बिजली सप्लाई में सुधार के लिए खेती पंपसेटों पर जरूरी क्षमता वाले आईएसआई मार्क किए शंट कैपेसीटर लगाने की भी अपील की है।