फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Conspiracy of Nabha jail break hatched by Ramanjit Singh Romi sitting in Hong Kong

Nabha Jail Break: हांगकांग से रची गई थी जेल ब्रेक की साजिश, मुख्य साजिशकर्त्ता रोमी के प्रत्यर्पण का इंतजार

Fri, 24 Mar 2023 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 11:59 AM IST
सार

रमनजीत सिंह रोमी को जून 2016 में गिरफ्तार कर नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल भेजा गया था। जहां रोमी के गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों के जरिये खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के प्रमुख आतंकी हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू के साथ नजदीकी संबंध बन गए थे। अगस्त 2016 में रोमी ने बेल जंप कर दी और हांगकांग भाग गया था।

विज्ञापन
Conspiracy of Nabha jail break hatched by Ramanjit Singh Romi sitting in Hong Kong
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब की अति सुरक्षित माने जाने वाली नाभा जेल ब्रेक मामले की साजिश हांगकांग में बैठे रमनजीत सिंह उर्फ रोमी ने रची थी, जिसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध थे। इसका खुलासा जेल से भागे गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों ने पकड़े जाने पर पुलिस पूछताछ में किया था। सेखों ने माना था कि रोमी ने ही जेल ब्रेक के लिए उन्हें फंड मुहैया कराया था। यही नहीं हांगकांग में एक कंट्रोल रूम तक बनाया गया था, जिसके जरिये रोमी ने जेल से भागने वाले आतंकियों व गैंगस्टरों के साथ इंटरनेट व व्हाट्सएप की मदद से तालमेल रखता था।

विज्ञापन


दरअसल रोमी को जून 2016 में गिरफ्तार कर नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल भेजा गया था। जहां रोमी के गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों के जरिये खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के प्रमुख आतंकी हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू के साथ नजदीकी संबंध बन गए थे। अगस्त 2016 में रोमी ने बेल जंप कर दी और हांगकांग भाग गया था। जहां जाकर उसने नाभा जेल ब्रेक की साजिश रची। इस मामले में वरिष्ठ वकील सुमेश जैन ने बताया कि जेल ब्रेक मामले में रोमी भी नामजद है। हांगकांग से उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया अभी चल रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Firozpur: बरसात के कारण फिसली अध्यापकों की गाड़ी, पंजाब रोडवेज की बस से टकराई, चार की मौके पर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 20 मिनट में दिया था पूरी वारदात को अंजाम
27 नवंबर 2016 को सुबह 8.30 बजे पुलिस की वर्दियों में तीन गाड़ियों फॉच्युनर, स्विफ्ट डिजायर व वरना में सवार होकर हथियारों से लैस करीब 15 अपराधी नाभा जेल के बाहर पहुंचे। इन्होंने जेल में एक कैदी को लाने का दिखावा किया, जिस पर मेन गेट पर तैनात गार्ड ने इन्हें अंदर जाने दिया।


8.35 से 8.40 बजे तक यह सभी जेल के मेन गेट से अंदर वाले गेट तक पहुंच गए। वहां भी इन्होंने एक कैदी को लाने की बात कही और जैसे ही वह अंदर वाले गेट से अंदर घुसे, उसी पल अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 8.45 बजे हमलावर अंदर वाले गेट व आगे बैरकों को जोड़ने वाले रास्ते पर पहुंचे, जहां इनका आतंकी मिंटू व आतंकी कश्मीर सिंह और चार अन्य गैंगस्टर इंतजार कर रहे थे। 8.50 बजे फायरिंग जारी रखते हुए आरोपियों ने एक जेल गार्ड से उसकी एसएलआर गन भी छीनी और फिर छह कैदियों को लेकर गोलियां चलाते हुए जेल से अपने वाहनों में फरार हो गए।

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने कारण दोबारा जेल के सामने से होते हुए भागे थे
सुबह 8.55 बजे यह लोग रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे, जो उस समय बंद था। इसके चलते इन्होंने अपने वाहनों को घुमाया और फिर से जेल के बाहर से होते हुए वाया समाना हरियाणा की तरफ फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed