फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Colourful inauguration of Shaheed Sarabha Memorial Sports Festival

Patiala News: शहीद सराभा यादगारी खेल महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ

Wed, 12 Nov 2025 08:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Colourful inauguration of Shaheed Sarabha Memorial Sports Festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। शहीद करतार सिंह सराभा की बरसी समागम को समर्पित यादगारी खेल महोत्सव के रंगारंग शुभारंभ में सैकड़ों लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। पहले दिन के खेल के दौरान फुटबॉल ऑल ओपन मैच में यूएसए यूनाइटेड फुटबॉल की टीम ने दलबीर अकादमी पटियाला को 3-1 के अंतर से हराया और नामधारी स्पोर्ट्स अकादमी भैणी साहिब फुटबॉल टीम ने केहर फुटबॉल क्लब जालंधर को 5-1 के बड़े अंतर से हराकर अपने प्रारंभिक मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। हॉकी मुकाबलों में स्टैटिक स्टार अकादमी कैलिफोर्निया की टीम ने गिल स्पोर्ट्स अकादमी घवद्दी की टीम को एक करीबी मुकाबले में 2-1 के अंतर से हराकर अपना पहला मैच जीता। शहीद करतार सिंह सराभा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि खेल महोत्सव के फाइनल मैच 16 नवंबर को शहीद करतार सिंह सराभा जी के शहीदी दिवस पर होंगे। खेल महोत्सव का उद्घाटन दाखा के विधायक और शिरोमणि अकाली दल (पुनर्गठित) के प्रमुख नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने किया। क्लब के अध्यक्ष राजवीर सिंह ग्रेवाल, शहीद करतार सिंह सराभा मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष जतिंदर सिंह के अलावा खेल क्लब के पदाधिकारी दविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, अवतार सिंह, अजीत सिंह और प्रदीप सिंह भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed