फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Colonel Bath assault case SIT reached Patiala and started investigation

कर्नल बाठ मारपीट मामला: पटियाला पहुंची एसआईटी, वैज्ञानिक और फॉरेंसिक ढंग से होगी जांच, जारी किया फोन नंबर

Mon, 31 Mar 2025 07:25 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 31 Mar 2025 07:25 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में भारतीय सेना के कर्नल और उनके बेटे के साथ पुलिस द्वारा मारपीट मामले में स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम सोमवार को पटियाला पहुंची। टीम ने एक नंबर भी जारी किया है। 

विज्ञापन
Colonel Bath assault case SIT reached Patiala and started investigation
कर्नल बाठ से मारपीट मामले की जांच के पटियाला पहुंची एसआईटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला में कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के साथ मारपीट मामले की जांच के लिए एडीजीपी एएस रॉय की अगुवाई में गठित एसआईटी ने सोमवार को पटियाला में पहुंचकर केस की जांच शुरू कर दी। एडीजीपी ने राजिंदरा अस्पताल के बाहर संबंधित ढाबा के पास घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहां से घटना के सभी तथ्य एकत्र किए और मामले की जांच के लिए सभी पहलुओं को सामने लाने की कार्रवाई की। 

विज्ञापन


एडीजीपी ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए भारत सरकार की सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैब में भेजा गया है। इस मौके पर उनके साथ एसआईटी सदस्य एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक, एसपी एसएएस नगर मनप्रीत सिंह और डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके बाद पटियाला के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए एडीजीपी एएस रॉय ने स्पष्ट किया कि एसआईटी पूरे मामले की वैज्ञानिक, फोरेंसिक और तथ्य आधारित निष्पक्ष तरीके से जांच करेगी। उन्होंने इस मामले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए लोगों को न्योता देते हुए कहा कि अगर किसी के पास इस मामले से संबंधित कोई वीडियो, किसी तरह का कोई अन्य सबूत या वह खुद आकर बयान देना चाहता है या कोई अन्य जानकारी है तो वह 2 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सर्किट हाउस पटियाला में एसआईटी से मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जांच से जुड़ी जानकारी एसआईटी सदस्य डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह सिद्धू के फोन नंबर 75083 00342 पर भी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच कर आरोपियों को सजा दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed