{"_id":"6848406a481d583e1f0c54bf","slug":"colonel-baath-assault-case-sit-reached-patiala-questioned-dhaba-employees-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल बाठ मारपीट मामला: एसआईटी पहुंची पटियाला, ढाबे के कर्मचारियों से की पूछताछ; सीन रिक्रिएशन टाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल बाठ मारपीट मामला: एसआईटी पहुंची पटियाला, ढाबे के कर्मचारियों से की पूछताछ; सीन रिक्रिएशन टाला
Tue, 10 Jun 2025 07:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 10 Jun 2025 07:56 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला में भारतीय सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे के साथ पंजाब पुलिस कर्मियों की ओर से मारपीट की गई थी। इस मामले में स्पेशल इनवेस्टिगेशन कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन
कर्नल बाठ मारपीट प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के साथ मारपीट मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी मंगलवार को पटियाला पहुंची। एसआईटी पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल के बाहर स्थित उस ढाबे पर पहुंची, जहां कर्नल से मारपीट हुई थी।
एसआईटी ने ढाबा के कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही मौका मुआयना भी किया। कर्नल बाठ के नजदीकी रिश्तेदार व भाजपा नेता गुरतेज सिंह ढिल्लों ने बताया कि मंगलवार को एसआईटी को ढाबे पर घटना वाले दिन का सीन रिक्रिएट करना था, लेकिन उनके पास ड्रोन से वीडियो बनाने की अनुमति नहीं थी। जिस कारण सीन रिक्रिएशन को फिलहाल आगे के लिए टाल दिया गया है।
ढिल्लों ने बताया कि एसआईटी ने पुलिस की दो गाड़ियों का भी मुआयना किया। गौरतलब है कि पटियाला में 13 मार्च की देर रात राजिंदरा अस्पताल के बाहर एक ढाबे के पास पार्किंग को लेकर कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ व उनके बेटे अंगद का पुलिस अधिकारियों के साथ झगड़ा हो गया था। इस दौरान कर्नल व उनके बेटे के साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
बाद में जब इस मामले ने तूल पकड़ा, तो 12 पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं, पीड़ित परिवार लगातार सस्पेंड पुलिस मुलाजिमों के गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। जब मांग पूरी न हुई तो कर्नल बाठ की पत्नी ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डीसी दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया था। इस मामले में बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जांच के लिए एसआईटी गठित की थी।