फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Coalition politics... Now SOPU, HIMS and independent candidates will contest together for the post of president in PU

Patiala News: गठबंधन की राजनीति... पीयू में अब सोपू्, हिमसू और निर्दलीय उम्मीदवार मिलकर लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव

Sun, 01 Sep 2024 06:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Coalition politics... Now SOPU, HIMS and independent candidates will contest together for the post of president in PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र परिषद चुनाव के लिए छात्रों द्वारा गठबंधन बनाए जा रहे हैं। अब सोपू, हिमसू और निर्दलीय उम्मीदवार अनुराग दलाल साथ में चुनाव लड़ेंगे। सोपू से जशनप्रीत सिंह सचिव पद और अनुराग दलाल अध्यक्ष पद के लिए खड़े हैं और हिमसू दोनों का समर्थन कर रही है। पीयू में एनएसयूआई और एबीवीपी चुनावी रण में पूरे पैनल के साथ उतरी है। सीवाईएसएस, यूएसओ, इनसो और एचपीएसयू ने गठबंधन कर अपना पैनल पूरा कर लिया है। संयुक्त सचिव के लिए पुसू, अध्यक्ष पद के लिए सोई, पीएसयू ललकार, एएसएफ, उपाध्यक्ष पद के लिए सथ अकेले मैदान में हैं। इन संगठनों ने अभी तक किसी के साथ गठबंधन नहीं किया है। एनएसयूआई और एबीवीपी को छोड़कर सभी संगठनों ने अपने एक या दो उम्मीदवार खड़े किए हैं। इनमें जहां नौ अध्यक्ष पद के लिए हैं, वहीं पांच उपाध्यक्ष, चार सचिव और छह संयुक्त सचिव पद के लिए हैं। पुसू से खड़े अमित बंगा अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रह चुके हैं जिसके चलते उसका समर्थन भी उम्मीदवार को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed