{"_id":"6133972b8ebc3e883a4c09fc","slug":"coal-crisis-serious-in-punjab-government-thermal-plant-completely-closed-patiala-news-pkl425681669","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में फिर बिजली संकट: कोयले की कमी से सरकारी थर्मल प्लांट बंद, बाहर से भी खरीदी जा रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में फिर बिजली संकट: कोयले की कमी से सरकारी थर्मल प्लांट बंद, बाहर से भी खरीदी जा रही बिजली
Sat, 04 Sep 2021 09:26 PM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 09:26 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ व झारखंड से कोयले की सप्लाई अभी भी बुरी तरह से प्रभावित होने कारण वर्तमान में पंजाब के थर्मल प्लांटों में कोयले का संकट गंभीर हो गया है। इस समय पंजाब के थर्मल प्लांटों में मात्र तीन दिनों से लेकर 11 दिनों तक का ही कोयला उपलब्ध है।
विज्ञापन
electricity
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के थर्मल प्लांटों में कोयले का संकट और गंभीर हो गया है, जिसके चलते सरकारी थर्मल प्लांट अब पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए प्राइवेट थर्मल प्लांटों को पूरी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) को बाहर से बिजली खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ व झारखंड से कोयले की सप्लाई अभी भी बुरी तरह से प्रभावित होने कारण वर्तमान में पंजाब के थर्मल प्लांटों में कोयले का संकट गंभीर हो गया है। इस समय पंजाब के थर्मल प्लांटों में मात्र तीन दिनों से लेकर 11 दिनों तक का ही कोयला उपलब्ध है। इनमें सरकारी थर्मल प्लांट रोपड़ में सिर्फ आठ दिनों का और लहरा मुहब्बत में मात्र चार दिन का कोयला रह गया है जबकि प्राइवेट थर्मल प्लांट तलवंडी साबो में 9 दिनों का, राजपुरा में 11 दिनों का और गोइंदवाल में मात्र तीन दिन का कोयला बचा है।
विज्ञापन
इसी कारण पावरकाम ने शनिवार को अपने दोनों रोपड़ व लहरा मुहब्बत थर्मल प्लांटों के सभी चार-चार यूनिट बंद कर दिए। लेकिन शनिवार को बिजली की मांग 10 हजार मेगावाट के पार रहने कारण मांग को पूरा करने के लिए राजपुरा व तलवंडी साबो थर्मल प्लांटों के दो-दो यूनिट पूरी क्षमता के साथ चलाए गए और गोइंदवाल प्लांट के दो यूनिट आधी क्षमता पर चलाए गए।
विज्ञापन
शनिवार को प्राइवेट थर्मल प्लांटों से तीन हजार से ज्यादा और हाइडलों से 600 मेगावट से अधिक बिजली ली गई। शनिवार को पावरकाम ने करीब 6500 बिजली बाहर से ली। ओपन एक्सचेंज में बिजली की कीमत 10.52 रुपये प्रति यूनिट तक थी, पर पावरकाम औसतन करीब 4.39 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदने में सफल रहा। बताया जा रहा है कि पंजाब में कोयले की मांग को पूरा करने के लिए केंद्र के साथ पावरकाम उच्चाधिकारियों की बातचीत अभी चल रही है। जल्द ही सप्लाई पहले की तरह निर्विध्न होने की उम्मीद है।