फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   CM Channi made many announcements for Patiala in election time

चुनावी बेला में पटियाला के लिए कई घोषणाएं कर गए सीएम चन्नी, घन्नौर को सब डिवीजन बनाने का किया एलान

Wed, 29 Dec 2021 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
CM Channi made many announcements for Patiala in election time
मंच से जनसभा को संबोधित करते सीएम चन्नी। - फोटो : PATIALA
पटियाला। पंजाब में विधानसभा चुनावों के नजदीक अपने गढ़ को बचाने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को पटियाला के घन्नौर व सन्नौर हलकों में रैलियां करके जहां कई बड़ी घोषणाएं करके वोटरों को साधने का काम किया। 269 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट शुरू कराए। चन्नी ने घन्नौर को सबडिवीजन बनाने का एलान किया और उधर समाना के पब्लिक कालेज को सरकारी कालेज बनाने और यहां के सिविल अस्पताल को अपग्रेड करके 50 से 100 बिस्तरों का बनाने का एलान किया। विधायक मदन लाल जलालपुर की अगुवाई में घन्नौर की अनाज मंडी में आयोजित रैली के मौके पर चन्नी ने 269 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन व नींव पत्थर रखा। जिसमें 137 करोड़ के कामों का नींव पत्थर रखा गया। साथ ही घन्नौर हलके के विकास के लिए 28 करोड़ अलग से देने का भी एलान किया।
विज्ञापन

लाल सिंह को बताया अपना सियासी गुरू, कहा- हर मांग होगी पूरी
समाना में आयोजित रैली को संबोधित करते चन्नी ने कहा कि समाना के विधायक राजिंदर सिंह के पिता व पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह उनके सियासी गुरू हैं, इसलिए वह जो भी कहेंगे, समाना हलके के विकास के लिए पंजाब सरकार हर मांग पूरा करेगी।
विज्ञापन

केजरीवाल ने मजीठिया से माफी मांगी, उनकी सरकार ने की कार्रवाई
इस मौके पर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर व्यंग्य कसते कहा कि उन्होंने बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगी थी, जबकि उनकी सरकार ने मजीठिया खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने साफ किया कि पंजाब के नौजवानों को नशे से बचाने के लिए सरकार द्वारा हर सख्ती की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed