फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Chhabra head and became proficient in the subprime Gurindrpal

प्रवीण छाबड़ा प्रधान और गुरिंदरपाल उपप्रधान बने

Wed, 22 Jul 2015 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 22 Jul 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा नगर काउंसिल के प्रधान व उप प्रधान का चुनाव बुधवार को हुआ। सदस्यों ने भाजपा के प्रवीण छाबड़ा को प्रधान व अकालीदल के गुरिंदरपाल सिंह जोगा को उप प्रधान चुन लिया।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि चुनाव से पहले शपथ दिलाने के समय 29 पार्षदों में से 27 पार्षद ही पहुंचे। पहली बार पति-पत्नि पार्र्षद बनने वाले आजाद पार्षद जगदीश जगा व उनकी पत्नी अकाली पार्षद रंजना वर्मा नहीं आए।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र भेजकर न आने का कारण मां की अचानक तबीयत खराब होना बताया है। घनौर की विधायका बीबी हरप्रीत कौर मखमैलपुर व राजपुरा के विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने भी मीटिंग में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ लेने के  बाद कांग्रेस के चार पार्षदों के साथ विधायक कंबोज भी मीटिंग से चले गए।  प्रधान प्रवीण छाबड़ा और उपप्रधान गुरिंदरपाल सिंह जोगा को समर्थकोंने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और ढोल की थाप पर नारे लगाते हुए जलूस की  शल्ल में गये।

अकाली भाजपा का रिशता बहुत मजबूत है। इसकी मिसाल आज राजपुरा में दोनों दलों ने सर्वसमिति से भाजपा के प्रवीन छाबड़ा को प्रधान व अकाली दल के गुरिंदरपाल सिंह जोगा को उपप्रधान बनाकर दी। यह बातें लोकल बाडी मंत्री पंजाब अनिल जोशी ने बुधवार शाम रेस्ट हाउस में मीडिया से कहीं।


जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्रीप्रकाश सिंह बादल ने पहले ही राजपुरा विधानसभा सीट व नगर काउंसिल के प्रधान पद भाजपा के हिस्से में दे रखा है।

विधायक रदियाल सिंह कंबोज ने मीटिंग के बायकाट करने के बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व कार्यकाल प्रवीण छावड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं।

ऐसे आदमी को फिर से प्रधान बनाने के कारण हमने मीटिंग का बायकाट किया है। उन्होंने कहा कि हमें अगर इंसाफ नहीं मिला तो हम अदालत का दरवाजा खटखटायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed