फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Channi is against the SC brotherhood, did not raise voice against the scam in stipends - Sukhbir Badal

एससी भाईचारे के खिलाफ हैं चन्नी, वजीफों में हुए घोटाले खिलाफ नहीं उठाई थी आवाज-सुखबीर बादल

Wed, 16 Feb 2022 10:29 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Channi is against the SC brotherhood, did not raise voice against the scam in stipends - Sukhbir Badal
पटियाला। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को यहां कांग्रेस के सीएम चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोलते हुए कहा कि चन्नी वास्तव में अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ हैं। इसका सबूत इसी बात से लगता है कि लगभग पांच वर्षों तक कैबिनेट मंत्री रहने के बावजूद चन्नी ने अनुसूचित जाति के छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कभी आवाज नहीं उठाई। जबकि इन एससी छात्रों की छात्रवृत्ति राशि को गबन करने के आरोपों में उन्हीं की सरकार में मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत फंसे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गुंडाराज चार दिनों में खत्म हो जाएगा। आरोप लगाया कि पंजाबियों को कुछ भी देने के बजाय कांग्रेस सरकार ने उन सभी सुविधाओं को छीन लिया, जो वह पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की सरकार के समय से प्राप्त कर रहे थे। वह नाभा हलके से पार्टी उम्मीदवार कबीर दास के पक्ष में बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर पंजाबियों से किए गए किसी भी वादे को निभाने के लिए भरोसा नहीं किया जा सकता है। 2017 में कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफ करने, घर-घर नौकरी देने, बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपये तथा बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी का वादा किया था, परंतु इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। बादल ने लोगों से कांग्रेस पार्टी से न्याय की उम्मीद नहीं करने का आग्रह करते हुए कहा कि कांग्रेस श्री दरबार साहिब पर टैंकों और तोपों से हमला करने के लिए जिम्मेदार है। गांधी परिवार ने दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में हजारों सिखों के कत्लेआम के आदेश दिए, इसलिए लोग कैसे इस पार्टी पर भरोसा कर सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed