फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Celebration at navjot singh Sidhu house after becoming the Punjab congress chief

राजनीति: सिद्धू के प्रदेशाध्यक्ष बनने से खुश पंजाब के विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह को दे रहे ये सलाह

Mon, 19 Jul 2021 05:09 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 19 Jul 2021 05:09 PM IST
सार

लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी मिल गई। इसके बाद सिद्धू के चेहरे और खेमे में खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही है। उधर, पंजाब कांग्रेस के भीतर ही कैप्टन अमरिंदर सिंह इस घटनाक्रम से नाराज हैं। पंजाब कांग्रेस के कुछ विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह को सिद्धू के प्रति नाराजगी दूर करने की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Celebration at  navjot singh Sidhu house after becoming the Punjab congress chief
नवजोत सिंह सिद्धू के साथ विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कुलबीर सिंह जीरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस हाईकमान की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू को रविवार देर रात पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाए जाने के बाद पटियाला स्थित उनके निवास स्थान पर शुरू हुआ जश्न का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान समर्थकों ने ढोल की थाप पर जमकर भंगड़ा किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। 

विज्ञापन


उधर, सोमवार सुबह से ही सिद्धू के घर पर बधाई देने आने वालों का तांता लगा रहा। इनमें खास तौर से विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कुलबीर जीरा और निर्मल सिंह शुतराणा शामिल रहे। विधायकों ने सिद्धू को गुलदस्ते भेंट कर बधाई दी और मुंह मीठा कराया। इससे पहले रविवार को देर रात जालंधर से लौटने के बाद सिद्धू सीधे गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेकने पहुंचे। 
विज्ञापन


कांग्रेस एक परिवार, जल्द हो जाएंगे मतभेद दूर: राजा वड़िंग
सिद्धू को सोमवार सुबह बधाई देने पहुंचे विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस एक परिवार है। परिवार में मतभेद होते रहते हैं। कैप्टन और सिद्धू के बीच जो मतभेद हैं, वह जल्द दूर हो जाएंगे। इस मौके पर राजा वड़िंग ने पार्टी हाईकमान के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि पार्टी ने पंजाब के लोगों की आवाज सुनी है और अब इसका कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनावों में पूरा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन को आगे बढ़कर सिद्धू को बधाई देनी चाहिए: निर्मल सिंह
सिद्धू को बधाई देने उनके घर पहुंचे पटियाला जिले के शुतराणा हलके से विधायक निर्मल सिंह शुतराणा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को आगे बढ़कर सिद्धू को प्रधान बनने पर बधाई देनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द इन दोनों दिग्गज नेताओं में सब कुछ ठीक हो जाएगा। निर्मल सिंह ने पार्टी आलाकमान के फैसले पर खुशी जताते कहा कि यह पंजाब के हित में लिया फैसला है। सिद्धू के आने पर पंजाब का भविष्य ही बदल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed