फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Cash-strapped farmers battling suicide

आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने की आत्महत्या

Tue, 11 Aug 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 11 Aug 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
गांव शेरों के नौजवान किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जान दे दी है। भाकियू एकता उग्राहां ने किसान की मौत के लिए सरकार की किसान विरोधी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया और मुआवजे की मांग की है।   
विज्ञापन

सान मनजीत सिंह (23) पुत्र आत्मा सिंह कर्ज के कारण परेशान रहता था। उसके पास करीब चार एकड़ जमीन थी और तीन लाख रुपये का सरकारी और गैर सरकारी कर्ज था। उसकी मां मुख्तियार कौर ने कहा कि कर्ज के कारण उसके बेटे ने अपनी जान दी है।
विज्ञापन


भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष जसवंत सिंह तोलावाल ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियां ही किसान के दयनीय हालत की जिम्मेदार हैं। यूनियन मांग कर रही है कि किसानों का सरकारी व गैर सरकारी कर्ज माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगैर ब्याज के कर्ज मुहय्या करवाया जाए, लेकिन सरकार इन मांगों पर गौर नहीं कर रही है। उन्होंने पीड़ित किसान परिवार को उचित मुआवजा देने, कर्ज माफ करने व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed