फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Case registered against ASI for demanding bribe

एएसआई संजीव के खिलाफ रिश्वत मांगने का केस दर्ज, काबू

Fri, 01 Apr 2022 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Case registered against ASI for demanding bribe
पटियाला। विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने संगरूर के इंचार्ज क्राइम अगेंस्ट प्रापर्टी एएसआई संजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज करके उसे काबू कर लिया है। एएसआई पर आरोप है कि उसने संगरूर निवासी एक व्यक्ति से उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा घटाने और चालान चेक कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन

यह कार्रवाई पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार रोकने के लिए लांच किए हेल्प लाइन नंबर पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच के बाद की गई है।
विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज के एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन के जरिये पोर्टल पर एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इसमें शिकायतकर्ता संदीप सिंह निवासी हेडीके तहसील धुरी जिला संगरूर ने बताया कि उसके खिलाफ थाना शेरपुर में दर्ज मुकदमे का चालान कराने और धारा 498-ए आईपीसी घटाने के एवज में एएसआई संजीव कुमार इंचार्ज क्राइम अगेंस्ट प्रापर्टी सबडिवीजन धुरी जिला संगरूर की ओर से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई है। इस शिकायत को जांच के लिए उप-कप्तान पुलिस विजिलेंस ब्यूरो यूनिट संगरूर सतनाम को सौंपा गया। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर अब विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने आरोपी एएसआई को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed