फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   candidate, relax, campaigning

देर तक सोईं परनीत, ढिल्लों ने खाई पसंदीदा दाल

Wed, 30 Apr 2014 08:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,पटियाला
ब्यूरो/ अमर उजाला,पटियाला Updated Wed, 30 Apr 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
candidate, relax, campaigning

तपती गरमी के इस मौसम में कई दिनों के थका देने वाले चुनाव प्रचार से फारिग हुए सभी प्रत्याशियों ने मंगलवार को घर में आराम किया और इत्मीनान से घर पर बैठ कर खाना खाया।

विज्ञापन


देर से उठीं परनीत कौर
कांग्रेस प्रत्याशी परनीत कौर ने मंगलवार को अपना सारा दिन मोती महल में ही गुजारा। रोजाना तड़के उठकर नित नेम के बाद मोती महल में ही बने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर चुनाव प्रचार पर निकलने वाली परनीत कौर मंगलवार को देरी से उठीं। इसके बाद उन्होंने नाश्ता किया और फिर आराम से सभी अखबारों को पढ़ा।
विज्ञापन


इसके बाद परनीत ने पटियाला लोकसभा हलके के सभी 9 विधानसभा हलकों में पोलिंग ड्यूटियों पर लगाई टीमों के साथ बैठक करके उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। परनीत कौर ने सुबह नाश्ते में अपने पसंदीदा गर्मागर्म बेसन के परांठे, मक्खन के साथ खाए। कई दिनों बाद उन्होंने आराम से घर बैठकर लंच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके लिए लंच में खास तौर से कई तरह का सलाद और कढ़ी बनी थी। परनीत ने आराम करने के साथ-साथ सभी 9 विधानसभा हलकों में पोलिंग ड्यूटियों पर लगाई टीमों से बैठक करके उन्हें बुधवार को ज्यादा से ज्यादा वोटें कांग्रेस के हक में डलवाने की हिदायतें जारी कीं। सभी वर्करों को तगड़े होकर काम करने को कहा। शाम को उन्होंने पटियाला शहरी हलके के वर्करों से खास बैठक की और उन्होंने अपनी निगरानी में पोलिंग सामग्री दी।

कई दिन बाद ढिल्लों ने घर में किया लंच
उधर अकाली दल के दीपइंदर सिंह ढिल्लों भी मंगलवार को पूरा दिन अपने घर में ही रहे। चुनाव प्रचार के दौरान पिछले कई दिन से जहां भी दोपहर पड़ती थी, वहीं खाना खा लेते थे। लेकिन आज ढिल्लों ने अपने घर में आराम से लंच किया। लंच में उनकी पसंदीदा दाल, आलू की सब्जी और रोटी बनी थी। ढिल्लों ने भी विभिन्न हलकों की टीमों से बैठक करके पोलिंग संबंधी जरूरी हिदायतें जारी कीं।

डॉ. गांधी ने फलों पर रखा जोर
आम आदमी पार्टी के डॉ. धर्मवीर गांधी इन दिनों खराब गले से जूझ रहे हैं। वहीं मंगलवार को उन्हें हल्का बुखार भी था। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद मंगलवार को डॉ. गांधी ने घर पर रहकर अपनी थकावट उतारी और दवा खाकर आराम किया।


डॉ. गांधी घर के खाने के शौकीन हैं इसलिए प्रचार के दौरान भी वह घर से ही रोटी लेकर जाते थे। फर्क इतना रहा कि मंगलवार को डॉ. गांधी ने आराम से घर बैठकर खाना खाया। साथ ही बीमार होने के कारण उन्होंने फलों को भी अपनी डायट में शामिल रखा। इसे अलावा डॉ. गांधी ने भी पोलिंग स्टाफ से बैठकें करके जरूरी हिदायतें जारी कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed