फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Builder Ghuman's family called his death a conspiracy and asked why his body turned blue if he had a heart attack.

Patiala News: बिल्डर घुम्मन के परिवार ने मौत को बताया साजिश, पूछा- हार्ट अटैक हुआ तो बॉडी नीली क्यों हुई

Thu, 16 Oct 2025 08:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Builder Ghuman's family called his death a conspiracy and asked why his body turned blue if he had a heart attack.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। बॉडी बिल्डर व फिल्म अभिनेता वरिंदर घुम्मण की मौत पर परिवार ने सवाल उठाए हैं। परिवार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वरिंदर घुम्मन की मौत एक सवाल नहीं बल्कि सवालों का समंदर है। इसके साथ ही ये मेडिकल लापरवाही का साफ केस है। इसमें क्या कर सकते हैं। इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।
पोस्ट में सवाल उठाया गया है कि मौत हार्ट अटैक से हुई थी तो उसकी बॉडी का रंग कैसे बदल गया। ऑपरेशन थिएटर वाली वीडियोज और अन्य सबूत कहां हैं? यह पूरा मामला पूरी तहकीकात मांगता है। हम साफ कर देना चाहते हैं कि हम किसी के ऊपर इल्जाम नहीं लगा रहे लेकिन सच सामने आना चाहिए।
विज्ञापन

परिवार ने लिखा कि वरिंदर घुम्मन का चाहने वाले पूरे देश के साथ विदेश में भी हैं। उनके जाने से सबका दिल दुखी हुआ है। आज उनको चाहने वाले हर दिल में यही आवाज उठ रही है कि उनको जस्टिस मिलना चाहिए। सच छिप सकता है लेकिन मिट नहीं सकता।जाब के शाकाहारी बॉडी बिल्डर एवं एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन के निधन के एक हफ्ते बाद उनके परिवार ने मौत पर सवाल उठाए हैं। परिवार ने इंस्टा पेज पर जस्टिस फॉर वरिंदर घुम्मन हैश टैग से लिखा कि वी डिमांड जस्टिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 अक्तूबर को हुआ था निधन
वरिंदर घुम्मन के इंस्टा पेज पर पोस्ट शेयर की गई है। इसमें लिखा है कि वरिंदर घुम्मन यह डिजर्व नहीं करता। वो केवल एक बॉडी बिल्डर नहीं था। वह पंजाब का प्राइड था। इंडिया का आइकॉन था और फिटनेस की पहचान था। 9 अक्तूबर वीरवार को वरिंदर घुम्मन का निधन हुआ था। अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उन्हें 2 हार्ट अटैक आए थे। इस दौरान दोस्तों की डॉक्टरों की दोस्तों के साथ बहस भी हुई थी। दोस्त अनिल गिल ने कहा था कि एक दम से घुम्मन की बॉडी नीली कैसे पड़ गई, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed