{"_id":"66d0a826cf14e1aba001b38e","slug":"brother-and-sister-washed-away-in-patiala-bhakra-canal-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में डूबे भाई-बहन: इकलौती बहन को बचाने नहर में कूदे तीन भाई, दो को बचाया, घर में चल रही थी शादी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में डूबे भाई-बहन: इकलौती बहन को बचाने नहर में कूदे तीन भाई, दो को बचाया, घर में चल रही थी शादी की तैयारी
Thu, 29 Aug 2024 10:26 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:26 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला में दो भाई बहन पानी में बह गए। बहन का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन युवक नहीं मिला। हालांकि इकलौती बहन को बचाने के लिए उसके तीन भाई पानी में कूदे थे, लेकिन दो को बचा लिया गया।
विज्ञापन
भाखड़ा नहर (फाइल)
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला में नहर में छलांग लगाने वाली इकलौती बहन को बचाने के लिए उसके तीन भाई पानी में कूद गए। तीनों भाई बहन को तो बचा नहीं पाए, लेकिन एक भाई भी पानी में बह गया।
विज्ञापन
घर में हुए विवाद के बाद तीन भाइयों की इकलौती बहन ने वीरवार को नाभा रोड स्थित भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए तीनों भाई भी कूदे, जिनमें से एक पानी के तेज बहाव में बह गया। जबकि बाकी दो भाइयों को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया गया। घटना के करीब दो घंटे के बाद ही बहन का शव को गोताखोरों ने नहर से बरामद कर लिया, वहीं भाई के बारे में अभी कुछ पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
मृतका की पहचान डकाला रोड स्थित गांव रवास निवासी लवप्रीत कौर (29) के तौर पर हुई है। युवक की पहचान मोहन सिंह (21) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, घर में मोहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। अब परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लवप्रीत कौर की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय के बाद ही उसका तलाक हो गया था। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर विवाद के बाद नाराज लवप्रीत कौर वीरवार को नाभा रोड स्थित भाखड़ा नहर पर पहुंची। बहन को तलाशते हुए पीछे-पीछे उसके तीनों भाई भी भाखड़ा नहर पर आ गए। लेकिन भाइयों को देखते ही लवप्रीत कौर ने नहर में छलांग लगा दी। तीन भाई भी अपनी बहन को बचाने के लिए भाखड़ा नहर में कूद गए।
घटना का पता आसपास के लोगों लगा तो तुरंत गोताखोरों की मदद से दो नौजवानों को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन बहन लवप्रीत कौर के साथ-साथ एक भाई मोहन नहर में डूब गया। काफी तलाश के बाद लवप्रीत कौर का शव गोताखोरों ने गांव पसियाना के नजदीक नहर से बरामद कर लिया। परंतु उसके भाई मोहन का कुछ पता नहीं चल पाया है। शंकर डाइवर्स क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि गोताखोरों की ओर से अभी मोहन सिंह की नहर में तलाश की जा रही है।