फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bowlers showed amazing, Punjab, Andhra Pradesh defeated

गेंदबाजों ने दिखाया कमाल, पंजाब ने आंध्र प्रदेश को हराया

Sat, 31 Oct 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 31 Oct 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय ध्रुव पांडव स्टेडियम में आयोजित रणजी ट्राफी मैच के दूसरे ही दिन पंजाब ने अपने गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर आंध्र प्रदेश को हराकर मैच जीत लिया। पंजाब ने सात विकेटों से यह मैच जीता। मैन आफ द मैच पंजाब के गेंदबाज गुरकीरत मान रहे।
विज्ञापन


रविवार को टास जीतने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी आंध्र प्रदेश की पूरी टीम 45 ओवरों में 80 के स्कोर पर आउट हो गई थी। पंजाब की तरफ से गेंदबाज गुरकीरत मान ने चार, सर्वजीत लाडा व राजवीर गोलू ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।
विज्ञापन


जवाब में मैदान में खेलने उतरी पंजाब की टीम ने रविवार को दिन का खेल खत्म होने तक 42 ओवरों में सात विकेट खोकर 128 रन बना लिए थे। जिसमें जीवनजोत सिंह ने 59, उदय कौल ने 27 रन बनाए थे। आज आगे खेलते हुए पंजाब की टीम 147 रन बनाकर आल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पारी खेलने उतरी आंध्र प्रदेश की टीम के बल्लेबाज एक बार फिर से फिसड्डी साबित हुए और 133 रन बनाकर ही पूरी टीम 41.4 ओवरों में आल आउट हो गई। जिसमें केएस भारत ने 39, प्रशांथ कुमार ने 29 रन बनाए।


पंजाब की तरफ से गुरकीरत मान ने 38 रन देकर पांच और राजविंदर गोलू ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए। जीत के लिए मात्र 67 रन का लक्ष्य लेकर पंजाब के गेंदबाज मैदान में उतरे और तीन विकेट खोकर पंजाब ने यह लक्ष्य 19.3 ओवरों में हासिल कर लिया।

पंजाब के मनदीप सिंह 22 पर नाट आउट रहे। इस तरह से पंजाब ने सात विकेटों से आंध्र प्रदेश से मैच जीत लिया। पंजाब के गेंदबाज गुरकीरत मान मैन आफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed