{"_id":"61cf62aa32a7606b794b3f20","slug":"big-increase-in-corona-cases-in-patiala-71-cases-came-in-a-single-day-one-death-patiala-news-pkl4378598189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में कोरोना केसों में बड़ा इजाफा, एक ही दिन में 71 केस आए, एक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में कोरोना केसों में बड़ा इजाफा, एक ही दिन में 71 केस आए, एक मौत
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला में कोरोना के 71 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पटियाला में कोरोना से एक की मौत हो गई। इनमें 12 थापर कालेज के स्टूडेंट्स और नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) के तीन खिलाड़ी शामिल रहे। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है और इनको आइसोलेट करके इलाज शुरू कर दिया गया है।
गौरतलब है कि थापर कालेज में वीरवार को भी 15 स्टूडेंट्स कोरोना पाजीटिव पाए गए थे, जिसके बाद जिस जे हास्टल में यह स्टूडेंट्स रह रहे थे, उसे सील कर दिया गया था। अब थापर कालेज में कुल संक्रमितों की संख्या 27 हो गई है।
सेहत विभाग से डा. सुमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले में प्राप्त 1134 कोविड रिपोर्टों में से 71 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें पटियाला शहर से 61, नाभा से तीन, राजपुरा से एक, ब्लाक भादसों से चार, ब्लाक कौली से एक, ब्लाक हरपालपुर से एक संबंधित है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की गिनती बढ़कर 160 हो गई है। शुक्रवार को थापर कालेज में 12 और स्टूडेंट्स संक्रमित पाए गए। वीरवार को यहां 15 स्टूडेंट्स कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। करीब 150 अन्य विद्यार्थियों और स्टाफ मेंबरों के शुक्रवार को सैंपल लिए गए। एनआईएस में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। डा. सुमित सिंह ने बताया कि बाहर से किसी खेल टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर लौटे तीन खिलाड़ी जांच करने पर कोरोनो पाजीटिव पाए गए हैं। जिन्हें तुरंत आइसोलेट करके उपचार शुरू कर दिया गया है।
जिले में 1234 के करीब सैंपल जांच को लिए गए हैं। अभी तक जिले में कोविड के 10 लाख 85 हजार 392 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें 49182 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से 10,35,452 निगेटिव रहे हैं।