{"_id":"620a90416815b565de1af734","slug":"bhavjot-of-scholars-school-won-bronze-medal-in-taekwondo-championship-in-dubai-india-s-name-roshan-1827-taekwondo-from-72-countries-patiala-news-pkl4419664173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में स्कॉलर्ज स्कूल के भवजोत ने कांस्य पदक जीत भारत का नाम किया रोशन, 72 देशों के 1827 ताइक्वांडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में स्कॉलर्ज स्कूल के भवजोत ने कांस्य पदक जीत भारत का नाम किया रोशन, 72 देशों के 1827 ताइक्वांडो
विज्ञापन
राजपुरा। स्कालर्स पब्लिक स्कूल राजपुरा में उस समय खुशी का माहौल छा गया जब स्कूल के खिलाड़ी भवजोत सिंह ने 9वीं फूजीराह ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2022 (दुबई) में प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
इस प्रतियोगिता में 72 देशों के 1827 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन दुबई में किया गया था। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्कालर्स पब्लिक स्कूल राजपुरा के 5 बच्चों भवजोत सिंह, परमीत सिंह, रमनप्रीत सिंह, हरकीरत सिंह, खुशमवीर सिंह का चयन किया गया था। इनमें से आठवीं कक्षा के भवजोत सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर राजपुरा, पंजाब सहित देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस जीत की खुशी में स्कूल की तरफ से सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भंगड़ा डालकर खुशी का इजहार किया।
उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से 205 खिलाड़ियों ने और पंजाब से 38 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कालर्स पब्लिक स्कूल, राजपुरा के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि पूरे देश व पूरे पंजाब से अंडर-15 ग्रुप में सिर्फ स्कालर्स पब्लिक स्कूल के भवजोत सिंह ने कांस्य पदक जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की शान बढ़ाई है।
विज्ञापन
भावुक हुए भवजोत के पिता
दुबई में कांस्य पदक जीतने वाले अति साधारण परिवार के भवजोत के पिता केसर सिंह अपने बच्चे की प्रतिभा व स्कूल की तरफ से करवाए गए समारोह से खुशी में भावुक हो गए उन्होंने कहा कि हमारे पूरे परिवार ने आज तक हवाई जहाज नहीं देखी। उनका बेटा जो मैडल लेकर आया है उससे परिवार के साथ गांव में भी खुशी का माहौल है। उन्होंने स्कूल प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने तत्काल पांच दिनों में ही भवजोत का पासपोर्ट बनवाकर दुबई भेजा और भवजोत ने स्कूल व राजपुरा का मान बढ़ाते हुए मैडल प्राप्त किया। स्कूल के चेयरमैन तरसेम जोशी, डायरेक्टर सुदेश जोशी व प्रिंसिपल भारती ने सभी खिलाड़ियों को हार, मेडल और सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।