{"_id":"57b81f754f1c1b29156ec7d0","slug":"bharatiya-kisan-union-lckhowal-sdm-office-unclaimed-cattle-left-kmanon-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने एसडीएम दफ्तर में लावारिस पशुओं को छोड़ा, दो घंटे लगाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने एसडीएम दफ्तर में लावारिस पशुओं को छोड़ा, दो घंटे लगाया धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Sat, 20 Aug 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
खमाणों एसडीएम दफ्तर के बाहर पशुओं को लेकर रोष प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल ने खमाणों एसडीएम दफ्तर के बाहर ट्रैक्टर-ट्रालियों में लादकर लाए गए लावारिस पशुओं को छोड़कर जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने एसडीएम अरीना दुग्गल को एक ज्ञापन सौंपा।
किसान नेता बहादुर सिंह राणवां, महिंदर सिंह जटाणा, गुरदीप सिंह जटाणा, गुरमुख सिंह जटाणा नीचा, सिमरनजीत सिंह गरचा, हरमेल सिंह भटेड़ी और गुरदेव सिंह मनैला समेत अन्य किसानों ने कहा कि हर साल किसानों की हजारों एकड़ फसल लावारिस पशुओं द्वारा बर्बाद की जा रही है और हजारों लोग हादसों का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। धरना दो घंटे तक से अधिक समय तक चला।
पंजाब अध्यक्ष अजमेर सिंह लक्खोवाल ने फोन पर बताया कि यूनियन पिछले 10 दिनों से इस रोष प्रदर्शन को लेकर लगातार बैठकें कर प्रशासन को चेतावनी दे रही थी। फिर भी कोई हल नहीं निकाला गया। जिस कारण किसानों को मजबूरन रोष प्रदर्शन करना पड़ा। फर्जी गो रक्षा गिरोहों पर नुकेल कस्कर उन पर मामला दर्ज करने चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 10 सितंबर तक हल न होने पर किसान हर तरह के कानून तोडने के लिए मजबूर होंगे।