{"_id":"6809d08eb229a8a27309bece","slug":"bathinda-temperature-reached-42-8-degrees-heat-wave-in-punjab-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"तप रहा पंजाब: 42.8 डिग्री पहुंचा बठिंडा का पारा, भीषण गर्मी से बिजली की अधिकतम मांग का रिकाॅर्ड टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तप रहा पंजाब: 42.8 डिग्री पहुंचा बठिंडा का पारा, भीषण गर्मी से बिजली की अधिकतम मांग का रिकाॅर्ड टूटा
Thu, 24 Apr 2025 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:19 AM IST
सार
मौसम विभाग ने शुक्रवार से हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में 3 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है। बुधवार को पंजाब के तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर हो गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पंजाब में बठिंडा सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही पंजाब में बुधवार को बिजली की अधिकतम मांग 10298 मेगावाट दर्ज की गई। यह इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है। इसने पिछले दो वर्षोंं का रिकाॅर्ड भी तोड़ दिया है।
बिजली की बढ़ती मांग के बीच रणजीत सागर डैम (आरएसडी) के कुल 600 मेगावाट क्षमता के चारों यूनिटों के अलावा गोइंदवाल थर्मल प्लांट का 270 मेगावाट का दो नंबर यूनिट बंद पड़ा है। बुधवार दिन भर गोइंदवाल थर्मल प्लांट का एक नंबर यूनिट भी बंद रहा, लेकिन इसे शाम को चालू कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि इसमें तकनीकी खराबी है। इन यूनिटों के बंद होने से कुल 870 मेगावाट बिजली सप्लाई ठप है।
विज्ञापन
सबसे कम 16.4 डिग्री का न्यूनतम पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री, लुधियाना का 39.0 डिग्री, पटियाला का 39.7 डिग्री, पठानकोट का 38.9 डिग्री, फिरोजपुर का 38.0 डिग्री, जालंधर का 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 18.3 डिग्री, लुधियाना का 20.9 डिग्री, पटियाला का 20.8 डिग्री, पठानकोट का 19.2 डिग्री, बठिंडा का 19.6 डिग्री (सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 18.5 डिग्री, फिरोजपुर का 18.1 डिग्री, जालंधर का 17.9 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब में कल से हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार से हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में 3 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है। बुधवार को पंजाब के तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे अधिक 42.8 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले छह दिनों के दौरान पंजाब में मौसम शुष्क बना रहने की भविष्यवाणी की है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में हालांकि 0.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना है।