{"_id":"60635c468ebc3ed913222fb3","slug":"badal-responsible-for-sikh-s-downfall-randhawa-patiala-news-pkl408755041","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिखी के पतन के लिए बादल जिम्मेदार : रंधावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिखी के पतन के लिए बादल जिम्मेदार : रंधावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सिखी के पतन के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बरगाड़ी जैसा निंदनीय कांड और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध में गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूप गुम होना, बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि बादल सरकार की ओर से खरीदी दाल का कर्जा कैप्टन सरकार ने चुकता किया है। वह मंगलवार को पटियाला के नजदीकी गांव जलालपुर में पटियाला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की नई खोली गई ब्रांच की शुरुआत कराने पहुंचे हुए थे।
उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने पिछली सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में खत्म हुए सहकारी क्षेत्र के संस्थानों को निजी क्षेत्र के संस्थानों के मुकाबले मजबूती साथ खड़ा किया है। पिछली सरकार ने 10 वर्षों में अपनों को कर्जे देकर सहकारी बैंकों को खत्म करने पर ही जोर लगाया। सहकारी बैंक लोगों के बैंक हैं, जिसके लिए इन बैंकों में घपलेबाजों को नकेल डाली गई और देनदारों से वसूली की गई। इन बैंकों की 802 ब्रांचों की इंटर जिला लेन-देन की सुविधा भी जल्द प्रदान की जा रही है।
पंजाब में सहकारी सभाओं में सचिवों के खाली पड़े पदों बारे रंधावा ने कहा कि इन सभाओं की खराब वित्तीय हालत का ध्यान रखते हुए सहकारी बैंकों के मुलाजिमों जरिये काम कराया जाएगा। इस बार पंजाब सरकार ने सहकारी बैंकों से जुड़े बिना जमीन वाले लोगों के कर्ज माफ करने के लिए 520 करोड़ रुपये रखे हैं। इसके अलावा नई भरती करके हर शाखा में स्टाफ की कमी भी दूर की जा रही है। पटियाला, जालंधर, बठिंडा, फिरोजपुर के मिल्क प्लांटों की क्षमता दोगुनी की गई है और बस्सी पठाना में 11 लाख लीटर की क्षमता वाले मिल्क प्लांट 15 जून से चलाया जाएगा। रंधावा ने बताया कि कैदियों को अदालतों की पेशियों पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग जरिये पेश करके पंजाब पुलिस का 47 लाख रुपये बचाया गया है। इस मौके घन्नौर के विधायक मदन लाल जलालपुर भी मौजूद रहे।