{"_id":"605225c68ebc3e591e5b6d46","slug":"avinash-sable-of-maharashtra-sets-new-record-in-steeple-chase-in-patiala-patiala-news-pkl407445668","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में महाराष्ट्र के अविनाश सेबल ने स्टीपल चेज में बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में महाराष्ट्र के अविनाश सेबल ने स्टीपल चेज में बनाया नया रिकॉर्ड
विज्ञापन
पटियाला। नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में चल रहे 24वें नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन महाराष्ट्र के अविनाश सेबल ने 3000 मीटर स्टीपल चेज मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आठ मिनट 20.20 सेकेंड में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। सेबल ने अपने ही पुराने नेशनल रिकार्ड को तोड़ते यह इतिहास रचा। उन्होंने पुराना नेशनल रिकार्ड चार अक्तूबर 2019 को दोहा में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में बनाया था। हालांकि 26 साल के अविनाश पहले ही ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं लेकिन उन्होंने ये मुकाबला भी पूरे आत्मविश्वास के साथ पूरा किया। राजस्थान के शंकर लाल स्वामी दूसरे और हरियाणा के राजकुमार तीसरे स्थान पर रहे।
उधर जैवलिन थ्रो में हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने अपने पुराने रिकार्ड को तोड़ नया मीट रिकॉर्ड बनाया। मुकाबले में हरियाणा के यशवीर सिंह दूसरे और यूपी के रोहित यादव तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में पंजाब के तेजिंदरपाल सिंह तूर पहले, कर्णवीर सिंह दूसरे और पंजाब के देविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं पुरुषों की 10 हजार मीटर में यूपी के अभिषेक पाल विजेता रहे। यूपी के ही कार्तिक कुमार दूसरे व यूपी के अर्जुन कुमार तीसरे, 110 मीटर बाधा में तमिलनाडु के पी वीरामनी पहले, कर्नाटक के सीपी श्रीकांत मध्या दूसरे और आंध्र प्रदेश के यशवंत कुमार लावेटी तीसरे, हाई जंप में महाराष्ट्र के सर्वेश अनिल कुशारे पहले, तमिलनाडु के आदर्श राम दूसरे, केरल के जियो जोस व हरियाणा के सिद्धार्थ यादव तीसरे स्थान पर रहे।
उधर महिलाओं के वर्ग में 100 मीटर बाधा में तमिलनाडु की सी कनीमोजी पहले, तेलंगाना की अगासारा नंदिनी दूसरे और तमिलनाडु की ही आर निथया रामराज तीसरे स्थान पर रहीं। 3000 मीटर स्टीपल चेज में यूपी की पारूल चौधरी पहले, महाराष्ट्र की कोमल सी जागदाले दूसरे और यूपी की चिंता यादव तीसरे स्थान पर रहीं। लांग जंप में झारखंड की प्रियंका केरकिटा पहले, केरल की रिंटू मेथ्यू दूसरे और तमिलनाडुू की शिरिन अब्दुल गफूर तीसरे स्थान पर रही।