{"_id":"62eff53e481d613ae46c0e96","slug":"attack-on-the-police-team-that-went-to-catch-the-accused-named-in-the-beaten-case-tore-the-uniforms-patiala-news-pkl458914193","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, लाठी से किया वार, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala: मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, लाठी से किया वार, वर्दी फाड़ी
Sun, 07 Aug 2022 10:54 PM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:54 PM IST
सार
आरोपी गुरपाल सिंह ने सहायक थानेदार प्रेम सिंह की वर्दी पर लगी नेम प्लेट तोड़ दी। आरोपियों ने पुलिस पार्टी के साथ धक्का-मुक्की की। इस अफरा-तफरी में आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन
पुलिस पर हमला।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पटियाला के थाना सदर समाना के अधीन गांव ढैंठल में मारपीट के एक केस में नामजद आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस मुलाजिमों के साथ मारपीट की गई और उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में हीरा सिंह, उसका पिता दरबारा सिंह, बेटा आज्ञापाल सिंह के अलावा वीरपाल सिंह, गुरपाल सिंह, भगवंत कौर, सुखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
थाना सदर समाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर महिमा सिंह ने बताया कि मारपीट के एक केस में नामजद आरोपियों दरबारा सिंह, आज्ञापाल सिंह, वीरपाल सिंह, गुरपाल सिंह व हरमीत कौर की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर रेड की गई थी। जब वह खुद अपनी टीम के साथ आरोपी दरबारा सिंह के घर पहुंचे, तो वहां दरबारा के अलावा आज्ञापाल सिंह व हरमीत कौर मौजूद मिले। जैसे ही सहायक थानेदार अंग्रेज सिंह आरोपियों को गिरफ्तार करने लगे, तो वह हंगामा करने लगे। आज्ञापाल सिंह ने लाठी उठाकर पुलिस मुलाजिम जगपिंदर सिंह के सिर पर वार किया और मुक्के भी मारे।
विज्ञापन
इतने में हीरा सिंह ने थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर महिमा सिंह की वर्दी पर हाथ डालते हुए दाएं कंधे पर लगे स्टारों को उखाड़ दिया। किसी तरह से आरोपियों दरबारा सिंह, आज्ञापाल सिंह व हरमीत कौर को काबू किया गया, जबकि हीरा सिंह मौके से फरार हो गया। इसके बाद थाना इंचार्ज अपनी टीम के साथ आरोपी वीरपाल सिंह के घर पहुंचे, तो वहां आरोपी ने सहायक थानेदार गुरदेव सिंह की वर्दी के कालर पर हाथ डाल लिया। जिससे उनकी स्पेशल ड्यूटी वाली प्लेट टूट गई। वहां मौजूद आरोपी गुरपाल सिंह ने सहायक थानेदार प्रेम सिंह की वर्दी पर लगी नेम प्लेट तोड़ दी। आरोपियों ने पुलिस पार्टी के साथ धक्का-मुक्की की। इस अफरा-तफरी में आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन