फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Attack on bus returning from Amarnath Yatra, women slapped, head of a young man torn off

Patiala News: अमरनाथ यात्रा से लौटी बस पर हमला, महिलाओं को मारे थप्पड़, एक युवक का सिर फाेड़ा

Thu, 11 Jul 2024 07:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Attack on bus returning from Amarnath Yatra, women slapped, head of a young man torn off
एसी बंद करने को लेकर हुआ था झगड़ा, दो राउंड फायर भी हुए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। श्री अमरनाथ यात्रा से लौटी बस पर पटियाला में सन्नौरी अड्डे पर 25-30 हवलावरों ने हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने बस में सवार महिलाओं को नीचे उतारकर थप्पड़ मारे। वहीं, एक युवक का सिर फाड़ दिया व उसकी पीठ पर किरपानों से भी कईं वार किए गए। इस दौरान हमलावरों ने दो राउंड फायर भी किए, हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। घायल युवक को राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया है।
थाना कोतवाली के इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों के मुताबिक, फिलहाल जांच जारी है। डाॅक्टरों से घायल युवक की एमएलआर रिपोर्ट ली जाएगी और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। घायल युवक की पहचान मोहन अरोड़ा के तौर पर हुई है। उन्होंने माना कि एसी बंद करने को लेकर झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन मोहन अरोड़ा के भाई दीपक ने बताया कि चार जुलाई को पटियाला से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सवारियों की बस गई थी। 12 जुलाई को वापसी थी, लेकिन एक दिन पहले ही बस लौट आई। रास्ते में एसी बंद करने को लेकर सवारियों व बस को ले जाने वाले राजू प्रधान के बीच बहस हो गई। इस दौरान राजू प्रधान ने एक महिला के साथ गाली-गलौज किया जिसके बाद कुछ सवारियों ने उसे पीट दिया। इससे भड़के राजू ने फोन कर अपने बेटे व उसके साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस को शीतला माता मंदिर के पास रोका जाना था, लेकिन इसे सन्नौरी अड्डे के पास ही 25 से 30 लोगों ने घेर लिया। हमलावरों ने महिलाओं को बस से नीचे उतारकर उनमें से कुछ के थप्पड़ मारे। इसके बाद बस में सवार युवकों की पिटाई की। दीपक ने बताया कि उसे डंडे व थप्पड़ मारे गए। जबकि उसके भाई मोहन पर ईंटों व किरपानों के साथ हमला किया गया। इस दौरान भाई का सिर फट गया, जबकि पीठ पर किरपानों के भी कईं वार किए हैं।

वहीं, मोहन अरोड़ा ने आरोप लगाया कि हमलावरों में राजू प्रधान का बेटा गौरव व उसके साथी थे। हरप्रीत सिंह ने दो राउंड फायर किए, बचाव रहा कि गोली उसकी जांघ के पास से होकर निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed