{"_id":"5885cfad4f1c1bbd7ecf3d2a","slug":"assembly-elections-inspection-vehicles-at-checkpoints-security-police-crpf-nabha-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा में लगाए नाकों में वाहनों की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाभा में लगाए नाकों में वाहनों की जांच
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 23 Jan 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
नाभा जेल रोड के नजदीक लगाए गए पुलिस नाके के दौरान वाहनों की जांच करते सीआरपीएफ व पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव को लेकर नाभा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा नाके लगा कर वाहनों की जांच की जा रही है। नाभा के नए डीएसपी जसर्कीत सिंह ने बताया कि विस चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए पुलिस वचनबद्ध है।
इसके तहत नाभा क्षेत्र में 24 घंटे के 7 नाके लगाए गए हैं। दो दिन पहले पुलिस प्रशासन की ओर से सीआरपीएफ की दो कंपनियों के करीब 200 जवानों व पुलिस द्वारा वाहनों से मार्च निकाला गया। इस मौके थाना कोतवाली के एसएचओ बिकर सिंह सोही, एएसआई शिवदेव सिंह चीगल, महिला पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
वहीं पंजाब पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के सुरक्षा कर्मियों ने नाभा के डीएसपी जसकीरत सिंह के नेतृत्व में दोपहर बाद फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च बौंडा गेट से शुरू होकर शहर के सभी प्रमुख बाजारों से होता हुआ देर शाम दुल्लदी गेट पहुंचा। डीएसपी ने बताया कि पुलिस प्रशासन का मकसद है कि नाभा क्षेत्र में सही व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाए जाए।