{"_id":"57a6faf74f1c1bc3762bc215","slug":"arvind-kejriwal-punjab-delhi-mp-prem-singh-chandumajra-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल पंजाब को दिल्ली से रिमोट साथ चलाना चाहते हैं : चंदूमाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल पंजाब को दिल्ली से रिमोट साथ चलाना चाहते हैं : चंदूमाजरा
Updated Sun, 07 Aug 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट के बिजली ग्रिड की क्षमता दोगुनी करने का उद्घाटन करते उच्च शिक्षा एवं भाषा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल पंजाब को दिल्ली से रिमोट के साथ चलाना चाहते हैं, जो पंजाब के लोग कभी भी सहन नहीं करेंगे। टिकटों के वितरण के खिलाफ आप के लीडरों की ओर से किए जा रहे विरोध ने इस पार्टी की नीतियों का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है। यह बात सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट में बिजली के बिल भरने वाली मशीन का उद्घाटन करने के बाद व्यक्त किए।
सांसद ने कहा कि आप के सारे फैसले दिल्ली से होते हैं और यह पार्टी पंजाब की असल स्थिति से अंजान है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोग इस पार्टी को मुंह नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जीएसटी के लागू होने से आर्थिक विकास दर में भारी बढ़ोतरी होगी। इस मौके पर उन्होंने एलान किया पटियाला के इंडस्ट्रियल एरिया फोकल प्वाइंट की सड़कों की मरम्मत, नया फायर ब्रिगेड और अन्य विकास कार्यों पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे।
इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट के बिजली ग्रिड की क्षमता दोगुनी करने के उद्घाटन के बाद उच्च शिक्षा एवं भाषा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से किसानों, उद्योगपतियों, मुलाजिमों और मजदूरों के लिए भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना लागू की गई है। इलाज कराने के लिए यह स्कीम इन वर्गों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।