{"_id":"634af0c7da918b1a084c6343","slug":"arvind-kejriwal-and-bhagwant-mann-reached-in-reception-party-of-mla-narinder-kaur-bharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: विधायक नरिंदर कौर भराज की भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित, बधाई देने पहुंचे केजरीवाल व मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला: विधायक नरिंदर कौर भराज की भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित, बधाई देने पहुंचे केजरीवाल व मान
Sat, 15 Oct 2022 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:11 PM IST
सार
बीते शुक्रवार को ही आप विधायक नरिंदर कौर भराज की शादी पार्टी के ही एक कार्यकर्ता मनदीप सिंह लक्खेवाल के साथ हुई थी। नवविवाहित जोड़े को बधाई देने विशेष तौर से अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान पहुंचे।
विज्ञापन
विधायक नरिंदर कौर भराज की रिसेप्शन में पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान।
- फोटो : twitter @narinder_bharaj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला के एक निजी पैलेस में शनिवार को संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज की शादी की भव्य रिसेप्शन पार्टी रखी गई। जिसमें नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के लिए विशेष तौर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे।
विज्ञापन
इनके अलावा आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, सीएम मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर, पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा आदि पहुंचे। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को ही आप विधायक नरिंदर कौर भराज की शादी पार्टी के ही एक कार्यकर्ता मनदीप सिंह लक्खेवाल के साथ हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Punjab: अब लोगों की राय से बनेगी अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी, सरकार ने तैयार किया नई पॉलिसी का ड्राफ्ट
विज्ञापन
पंजाब की सबसे कम उम्र की और संगरूर हलके की पहली महिला विधायक का मान हासिल करने वाली भराज के चुनाव प्रचार की कमान मनदीप सिंह ने ही संभाली थी। मनदीप लक्खेवाल के दादा मुख्तियार सिंह लक्खेवाल भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ब्लाक भवानीगढ़ के अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होंने किसानों की मांगों के लिए काफी संघर्ष किया था। उधर भराज ने पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी से शिक्षा हासिल की है। उन्होंने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के दिग्गज नेता विजय इंद्र सिंगला को हराया था।