{"_id":"66c72a6e7b4fe15454038576","slug":"another-farmer-died-on-shambhu-border-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5373-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: शंभू बाॅर्डर पर एक और किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: शंभू बाॅर्डर पर एक और किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उल्टी-दस्त लगने पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। शंभू बाॅर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन-2.0 में एक और किसान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान ब्लाॅक घोड़े नाव, जिला संगरूर निवासी कौर सिंह (65) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, उल्टी-दस्त लगने से किसान की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान जत्थेबंदियों ने पंजाब सरकार से मृतक किसान के परिवार को सरकारी नौकरी देने व उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, कौर सिंह करीब 10 दिन से शंभू बाॅर्डर पर चल रहे आंदोलन में हिस्सा ले रहे थे। उनके शव को राजपुरा के सरकारी सिविल अस्पताल में रखा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को शंभू बाॅर्डर पर भी ले जाया जाएगा, ताकि वहां मौजूद किसान भी कौर सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि भेंट कर सकें। गौरतलब है कि किसानी आंदोलन 2.0 में अब तक 12 के करीब किसानों की मौत हो चुकी है।