फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Announcement of running 255 new buses By PRTC has proved A Mere Formality 

पंजाब: पीआरटीसी के बेड़े में इस साल शामिल होनी थी 255 नई बसें, लोन तक पास नहीं करवा पाया कॉरपोरेशन 

Wed, 10 Nov 2021 03:04 PM IST
निवेदिता वर्मा रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Nov 2021 03:04 PM IST
सार

52 करोड़ के प्रोजेक्ट में पीआरटीसी ने खुद चेसिस खरीद कर बसों की बॉडी फैब्रिकेशन को बाहर से करवाने का एलान किया था। चालू वित्त वर्ष के आठ माह बीतने के बावजूद यात्री कंडम बसों में ही सफर करने को मजबूर हैं।  

विज्ञापन
Announcement of running 255 new buses By PRTC has proved A Mere Formality 
पीआरटीसी। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) के बेड़े में चालू वित्तीय वर्ष में 255 नई बसें चलाने का एलान मात्र औपचारिकता साबित हुआ है। हालात यह हैं कि इस वित्तीय वर्ष के करीब आठ महीने गुजरने को हैं पर बैंकों से बसें चलाने के लिए कॉरपोरेशन लोन तक मंजूर नहीं करा सकी है। इसी कारण आगे की प्रक्रिया रुकी हुई है। ऐसे में सरकार के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती पीआरटीसी की खस्ताहाल बसों में ही सवारियों की जान से खिलवाड़ करते सफर कराया जा रहा है।

विज्ञापन


पीआरटीसी के बेड़े में इस समय करीब 1100 बसें हैं। इनमें 300 बसें तय नियमों के मुताबिक आठ लाख किलोमीटर चल चुकी हैं और आठ साल से अधिक पुरानी हैं। लेकिन नई बसों की कमी के चलते फिलहाल इन खस्ताहाल बसों को ही पीआरटीसी द्वारा रूटों पर भेजा जा रहा है। इस साल की शुरुआत में पीआरटीसी की ओर से एलान किया गया था कि इस वित्तीय वर्ष में कॉरपोरेशन के बेड़े में 255 नई बसें आएंगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब में एजी पर घमासान: मनीष तिवारी ने जारी की बार काउंसिल की गाइडलाइन, कहा-वकील किसी क्लाइंट से बंधा नहीं होता
विज्ञापन
विज्ञापन


52 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए लोन बैंकों से लिया जाएगा। चेसिस कॉरपोरेशन खुद खरीदेगा और बसों की बॉडी फैब्रिकेशन बाहर से कराई जाएगी। इसके लिए बाकायदा टेंडर निकाल कर फर्मों को आमंत्रित किया जाएगा। लेकिन चालू वित्तीय वर्ष के आठ महीने गुजरने को आए, पीआरटीसी नई बसें डालने के लिए बैंकों से लोन मंजूर नहीं करा सकी है। 


पीआरटीसी के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लोन अप्लाई किया हुआ है, लेकिन अभी तक मंजूर न होने के कारण न चेसिस की खरीद हो सकी और न ही कोई अन्य काम हो सका। माना जा रहा है कि पहले कैप्टन सरकार के गिरने और अब कांग्रेस पार्टी में चल रहे अंदरूनी घमासान से भी विकास के काम प्रभावित हो रहे हैं। पिछले कई दिनों से पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा, जो कैप्टन के बेहद करीबी हैं, को भी बदलने की चर्चाएं तेज हैं। 

पीआरटीसी अपने स्तर पर पैसा जुटाकर नई बसें चलाएगा 
पीआरटीसी के जनरल मैनेजर (आपरेशन) सुरिंदर सिंह ने माना कि बैंकों से लोन फिलहाल मंजूर नहीं हुआ है। ऐसे में पीआरटीसी अपने स्तर पर पैसा जुटाकर नई बसें चलाएगा। उन्होंने कहा कि बॉडी फैब्रिकेशन के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। सवारियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed