{"_id":"58550bb44f1c1bb95164a07d","slug":"anniversary-of-bhagwan-singh-pseb-employees-federation-the-central-government-opposing-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की नीतियां लोक व किसान विरोधी : इंप्लाइज फेडरेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की नीतियां लोक व किसान विरोधी : इंप्लाइज फेडरेशन
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 17 Dec 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन के कार्यक्रम में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते बिजली मुलाजिम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन पंजाब की ओर से फेडरेशन के पूर्व प्रदेश प्रधान भगवान सिंह अनखी की 25वीं सालाना बरसी फैक्टरी एरिया में मनाई गई। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पंजाब के कोने-कोने से बड़ी गिनती में बिजली मुलाजिमों ने हिस्सा लिया और अनखी को श्रद्धांजलि भेंट की। साथ ही इस मौके पर बिजली मुलाजिमों ने केंद्र की नीतियों को लोक व किसान विरोधी बताते हुए समाज के हर वर्ग को इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।
इस मौके पर मुलाजिम नेता कर्मचंद भारद्वाज ने कहा कि अनखी केवल बिजली मुलाजिमों के ही नहीं, बल्कि मुलाजिमोें, मजदूरों और मेहनतकश लोगों के भी नेता थे। सीपीआई के जुगिंदर दियाल ने कहा कि केंद्र सरकार की लोक विरोधी नीतियों के कारण पब्लिक सेक्टर खत्म हो रहा है।
उदारीकरण व निजीकरण की नीतियों के कारण देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ रही है। केंद्र सरकार की नोटबंदी के कारण आम जनता पर बुरा असर पड़ रहा है। उनकी परेशानियां आगे से बढ़ गई हैं, जबकि कारपोरेट घरानों को खुली रियायतें दी जा रही हैं। मेहनतकश जनता को एकजुट होकर संघर्षों के जरिये अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन
आल इंडिया किसान सभा के प्रधान भुपिंदर सांबर ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से आम जनता के साथ किसान भी परेशान हो रहे हैं। उन्हें फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। साथ ही कहा कि सरकार मुलाजिम-मजदूर विरोधी काले कानून लाकर मजदूर वर्ग को दबाना चाहती है।
मुलाजिम संघर्ष कमेटी के कनवीनर कामरेड रणबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि सरकार जत्थेबंदियों के साथ फैसले करके लागू नहीं कर रही है। छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने से आनाकानी की जा रही है।