फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Anandpur Sahib seat, winning party, government, loksabha

...तो जीतने वाला बनेगा सिकंदर

Sat, 15 Feb 2014 11:45 PM IST
आनंदपुर साहिब (रोपड़)।
आनंदपुर साहिब (रोपड़)। Updated Sat, 15 Feb 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anandpur Sahib seat, winning party, government, loksabha
लोकसभा चुनाव में आनंदपुर साहिब सीट भी हॉट होगी। कांग्रेस, अकाली दल और बसपा से चुनाव मैदान में उतरने के लिए दावेदारों में मची होड़ को देते हुए कहा जा सकता है कि इस सीट पर जीत के लिए कड़ा घमासान तय है। पहले भी ऐसी मान्यता रही है कि इस सीट से जीतने वाले दल की ही सरकार अस्तित्व में आती है।
विज्ञापन


भले ही इसे महज किंवदंती कहा जाय, लेकिन पिछले रिकोर्ड भी इस मान्यता को सच साबित करते हैं। हालांकि इस बार चुनाव मैदान में उतरने वाले महारथियों के नामों की तस्वीर अभी धुंधली है, फिर भी उम्मीदवारी के लिए दलों के दावेदारों की स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


लोक सभा चुनाव को लेकर जहां अकाली दल के विधायक व मंत्री हलके के लोगों से संपर्क बढा रहे हैं। वहीं कांग्रेस में सिर्फ रवनीत सिंह बिट्टू ही सक्रिय नजर आ रहे हैं। अकाली दल की ओर से पिछले चुनाव में आनंदपुर साहिब लोक सभा हलके से डा. दलजीत सिंह चीमा ने चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पौत्र रवनीत सिंह बिट्टू ने उन्हें बड़े अंतर से मात दी थी। इस बाद 2014 के चुनाव के लिए आनंदपुर साहिब सीट से कांग्रेस की ओर से रवनीत सिंह बिट्टू ही चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। जबकि अकाली दल की ओर से सीनियर नेता प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, युवा नेता किरनबीर सिंह कंग तथा पीपीपी छोड़ अकाली दल में शामिल हुए अमरदीप सिंह बराड़ अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

अकाली दल की ओर से अभी तक किसी भी नेता को मैदान में नहीं उतारा गया है। गौरतलब है कि अकाली दल की ओर से चुनाव की तैयारी कर रहे प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा पहले सांसद रह चुके हैं। वह विधानसभा चुनाव भी हार चुके हैं। अब आनंदपुर साहिब से अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। वहीं किरनबीर सिंह कंग युवा नेता हैं तथा वह यूथ अकाली दल के अध्यक्ष भी रहे हैं।

उन्होंने पहले कोई चुनाव नहीं लड़ा है। फिर भी वे पार्टी व बादल परिवार के प्रति वफादारी व पार्टी में लंबे समय से किये गए काम के  बल पर टिकट मांग रहे हैं। दूसरी ओर अमरदीप सिंह बराड़ ने रोपड़ विधान सभा हलके से पीपीपी की टिकट पर चुवाव लड़ा था। उन्हें 25 हाजर के लगभग वोट मिले थे। अमरदीप बराड़ बादल परिवार के रिश्तेदार समझे जाते हैं। पहले वह मनप्रीत सिंह के काफी नजीदक थे।

पिछले दिनों वह उन्हें छोड़ अकाली दल में शामिल हो गये थे। अब आनंदपुर साहिब हलके से खुद को टिकट के लिए मजबूत दावेदार मान रहे हैं। पीपीपी से चुनाव हारने के बाद बराड़ काफी समय हलके से गायब रहे। अब अकाली दल में शामिल होने के बाद उन्होंने क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

दूसरी ओर बसपा की ओर से गायक केएस मक्खन आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। मक्खन का कोई राजनीतिक अतीत नहीं है। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखा है। नवांशहर इलाके में बसपा का जनाधार काफी अच्छा होने के कारण वह भी आनंदपुर साहिब सीट से अपनी किस्मत अजमाना चाहते हैं।


अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस सीट से आम आदमी पार्टी भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। यदि ऐसा हुआ तो चुनावी जंग और भी रोचक होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed