फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   An elderly fathert commit suicide roubled by his drug addict son in Patiala.

भगवान ऐसा बेटा किसी को न दे...: नशेड़ी बेटे से परेशान पिता ने की आत्महत्या, आठ साल से सह रहा था औलाद का जुल्म

Tue, 16 Jul 2024 11:02 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 16 Jul 2024 11:02 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में एक बुजुर्ग पिता ने अपनी औलाद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। नशेड़ी बेटा आठ साल से पिता पर जुल्म कर रहा था। बेटा पिता को मारता पीटता था। दुखी होकर पिता ने अपनी जीवन लीला ही खत्म कर ली।

विज्ञापन
An elderly fathert commit suicide roubled by his drug addict son in Patiala.
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

भगवान ऐसा बेटा किसी को न दे... ये शब्द उस पिता के मुंह से निकले होंगे जिसने बेटे के कारनामों से परेशाना होकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। पटियाला में नशेड़ी बेटे से परेशान होकर बुजुर्ग पिता ने जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी पोते के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिमरनजीत सिंह (30) है, जो कोई कामकाज नहीं करता था। वहीं मृतक की पहचान अजैब सिंह (62) के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक अजैब सिंह जंगलात विभाग से रिटायर हुआ था।
विज्ञापन


आरोपी की दादी मलकीत कौर निवासी आनंद नंगर-ए त्रिपड़ी की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक सिमरनजीत सिंह नशे की बुरी लत का शिकार था। परिवार वालों की ओर से नशे के लिए पैसे न देने पर वह घर का सामान उठाकर बेच आता था। पिता अजैब सिंह जब सिमरनजीत सिंह को नशे करने व घर का सामान बेचने से रोकता था। इससे गुस्से में आकर आरोपी नशे की हालत में अकसर अपने पिता के साथ मारपीट करता था। यह सब पिछले करीब 8 सालों से चलता आ रहा था। इन सबसे बुजुर्ग अजैब सिंह मानसिक तौर पर काफी तंग-परेशान रहने लगा था। इसी हालत में अजैब सिंह ने कोई जहरीली चीज खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक दादी की शिकायत पर आरोपी पोते सिमरनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जमीनी विवाद में महिला ने जहरीली दवा पी आत्महत्या की
 थाना सदर समाना के अधीन पड़ते गांव तरखाण माजरा में जमीनी विवाद में एक महिला की ओर से जहरीली दवा पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर गांव के ही रहने वाले पिता-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक महिला की पहचान अंग्रेज कौर (55) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखविंदर सिंह निवासी गांव तरखाण माजरा की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसकी माता अंग्रेज कौर ने चार कनाल 10 मरला जमीन आरोपी पिता-बेटे के पास गहने रखी थी। लेकिन आरोपियों ने साजिश रच कर जमीन को गहने रखने की बजाय इसकी रजिस्टरी अपने नाम करा ली। इस संबंधी अदालत में केस भी चल रहा है। इसी जमीन को लेकर पंचायती तौर पर राजीनामा हुुआ था, लेकिन अंग्रेज कौर इस फैसले से सहमत नहीं थी। इसी बीच आरोपियों की ओर से की साजिश से तंग आकर अंग्रेज कौर ने कोई जहरीली दवा पी ली। उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। वहां से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाने लगे, लेकिन इसी बीच अंग्रेज कौर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed