फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Amritsar airport is prepared to deal with fog, with a focus on passenger convenience.

Patiala News: कोहरे से निपटने को अमृतसर एयरपोर्ट तैयार, यात्रियों की सुविधा पर फोकस

Sat, 13 Dec 2025 07:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Amritsar airport is prepared to deal with fog, with a focus on passenger convenience.
अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सर्दियों में संभावित कोहरे से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके तहत विभिन्न एजेंसियों की बैठक कर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की गई। अभ्यास के दौरान बैठने की व्यवस्था, भोजन व पेय पदार्थों की उपलब्धता, पीक आवर्स में सफाई व्यवस्था और टर्मिनल पर बढ़ती भीड़ के दौरान यात्रियों की आवाजाही का आकलन किया गया। इसके अलावा उड़ानों में देरी की स्थिति में आगमन और प्रस्थान रैंप पर भीड़ नियंत्रण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस अभ्यास में एयरपोर्ट अथाॅरिटी, सीआईएसएफ, एयरलाइंस, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों सहित अन्य संबंधित विभागों ने हिस्सा लिया। एजेंसियों के सुझावों के आधार पर कोहरे से निपटने की रणनीति तैयार की गई है। अधिकारियों ने कहा कि कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित होने पर यात्रियों को समय पर सूचना देने और उन्हें जलपान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा। उद्देश्य यह है कि कम दृश्यता की स्थिति में भी यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed