{"_id":"5857a7ef4f1c1b736be39254","slug":"amloh-constituency-candidate-of-the-opposition-women-s-wing-vice-insurgency-mandi-gobindgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अमलोह सीट पर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष की बगावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अमलोह सीट पर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष की बगावत
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
Updated Mon, 19 Dec 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में प्रीत नगर से कांग्रेस की टिकेट को लेकर विरोध करतीं प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रमनजीत कौर बल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमलोह विधानसभा हलके से कांग्रेस की टिकट घोषित होने के बाद अब प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रमनजीत कौर बल ने भी हाईकमान के फैसले को चुनौती देने की रणनीति तैयार कर ली है। बल ने मौजूदा विधायक काका रणदीप सिंह की टिकट घोषित होने के बाद हाईकमान के फैसले का कड़ा विरोध जताया है।
अपने निवास पर जनसमूह को संबोधित दौरान बीबी बल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने बनाए ही सिद्धांतों से फिसल गई है। उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा विधायकों को ही टिकट देनीं थी तो अलग-अलग एजंसियों से लाखों खर्च कर सर्वे क्यों करवाए गए। यदि पार्टी हाई कमान ने अपना फैसला न बदला तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं।
उन्होंने कहा कांग्रेस हाई कमान ने प्रत्येक जिले में एक महिला को पार्टी टिकट देने का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा 61 उम्मीदवारों की पहली सूची में केवल छह औरतें शामिल हैं।
विज्ञापन
उनके पति संदीप सिंह बल (पीपीसीसी सचिव) डा. सत्यता रानी, डिम्पल शर्मा, अशोक कपलिश, सुखविन्दर सिंह सौंटी, प्रदीप कुमार, पाल चंद, कृष्ण कुमार, फातिमा बेगम, संजय चोपड़ा, लखबीर सिंह हैपी, टिन्नू शाही, लक्की औजला, रणधीर सिंह, राजवीर कौर, सुमन रानी राजवीर कौर समेत बड़ी संख्या में बल समर्थक शामिल थे।