फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Alternative Road of Shambhu border is also closed

Patiala News: बरसाती पानी बढ़ने से गांव लोहसिंबली से ऊंटसर वाला रास्ता बंद, पुलिस ने लगाई बेरिकेडिंग

Tue, 13 Aug 2024 09:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Alternative Road of Shambhu border is also closed
किसानी आंदोलन के कारण लोग अंबाला से लोहसिंबली के रास्ते ही पंजाब आ रहे हैं
विज्ञापन

अब लोहसिंबली से कपूरी-सराला रास्ते का ही हो सकता है इस्तेमाल, परेशानी बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। बरसाती पानी बढ़ने के कारण गांव लोहसिंबली से ऊंटसर वाले रास्ते को पुलिस ने बेरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। अंबाला से गांव लोहसिंबली रास्ते पंजाब आने वाले राहगीर, जो आगे सरहिंद-लुधियाना को जाने के लिए लोहसिंबली से ऊंटसर का रास्ता लेते थे, वह अब इस रास्ते से नहीं जा सकेंगे।
किसानी आंदोलन के कारण शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण आम राहगीर अंबाला से लोहसिंबली के रास्ते ही पंजाब आ रहे हैं। आगे लोहसिंबली से ऊंटसर-समशपुर का रास्ता लुधियाना की तरफ को जाने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन बीते दो दिनों से घग्गर के कैचमेंट एरिया में भारी बरसात होने के कारण ऊंटसर वाले रास्ते में पानी का स्तर बढ़ गया है। इसलिए यह रास्ता बंद कर दिया गया है। डीसी शौकत अहमद परे ने लोहसिंबली से ऊंटसर वाला रास्ता बंद किए जाने की पुष्टि करते कहा कि लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर इसे बंद करना पड़ा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी वाहन अब इस रास्ते पर न ले जाया जाए। राहगीरों को सलाद दी कि वह लोहसिंबली से ऊंटसर की बजाय कपूरी-सराला वाली सड़क से आगे जा सकते हैं। जल निकास विभाग के एक्सईएन राजिंदर घई ने बताया कि हालांकि अगले दो दिनों में पानी का स्तर कम हो सकता है, लेकिन लोग अभी इस रास्ते का इस्तेमाल न करें। थाना घन्नौर के इंचार्ज जसप्रीत सिंह ने कहा कि राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने लोहसिंबली में बेरिकेडिंग करके ऊंटसर को जाने वाला रास्ता बंद किया है।
विज्ञापन

स्कूलों में पानी खड़ा होने का प्रशासन ने लिया सख्त नोटिस
बीते दिनों हुई बरसात के कारण गांव लोहसिंबली के सरकारी स्कूल में पानी खड़ा हो गया है। जिला प्रशासन ने इसका गंभीर नोटिस लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों को हिदायत की है कि जिले के स्कूलों का सर्वे करवाकर पता लगाया जाए कि बारिश के दौरान किन स्कूलों में पानी खड़ा होने की समस्या आती है। डीसी शौकत अहमद परे ने बताया कि जिले के जिन स्कूलों में बरसाती मौसम में पानी खड़ा होने की समस्या है, उनमें जरूरत के मुताबिक रिचार्जिंग वैल बनाए जाएंगे, ताकि इस समस्या का स्थायी हल हो सके। इससे जहां पानी खड़ा होने की समस्या का हल होगा, वहीं जमीनी पानी के गिरते स्तर में सुधार लाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि खड़े पानी से बीमारियां फैलने का भी खतरा रहता है। इसलिए सर्वे करके प्रभावित स्कूलों में तुरंत पानी निकालने के लिए कार्रवाई की जाए। साथ ही इसकी रिपोर्ट डीसी दफ्तर को भेजनी यकीनी बनाई जाए। साथ ही स्कूलों में पानी की टंकियों की सफाई कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed