फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   all india inter university rowing championship, punjab sports news, welcome team, patiala

पीयू ने जीती अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप

Thu, 15 Sep 2016 03:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 15 Sep 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
all india inter university rowing championship, punjab sports news, welcome team, patiala
पटियाला में अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप जीते खिलाड़ी ट्राफी के साथ। - फोटो : अमर उजाला
 पंजाबी यूनिवर्सिटी ने अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप जीत ली है। टीम ने 9 गोल्ड, एक सिल्वर और तीन कांस्य के मेडल जीतकर देश भर के विवि को पछाड़ दिया।
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों का पीयू में पहुंचने पर डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीप कौर रंधावा ने जोरदार स्वागत किया। 

पीयू की खिलाड़ी नवनीत कौर ने चार गोल्ड, गुरविंदर सिंह ने दो गोल्ड और एक कांस्य का मेडल जीत कर सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ में 10 से 13 सितंबर तक चली इस चैंपियनशिप के 2000 मीटर दौड़ के महिला वर्ग के सिंगल स्कल मुकाबले में नवनीत कौर ने गोल्ड, पेयर में मनदीप कौर व मोनिका ने सिल्वर, डबल स्कल में नवनीत कौर व अमनदीप कौर ने गोल्ड, फोर में मनदीप कौर, कंवलजीत कौर, मोनिका व गगनदीप कौर ने गोल्ड, पुरुष वर्ग के डबल स्कल मुकाबले में गुरविंदर सिंह व सुखविंदर सिंह ने गोल्ड, सिंगल स्कल में गुरविंदर सिंह ने कांस्य का मेडल जीता। 
विज्ञापन


500 मीटर दौड़ के महिला वर्ग की सिंगल स्कल मुकाबले में नवनीत कौर ने गोल्ड, डबल स्कल में नवनीत कौर व मनदीप कौर ने गोल्ड, फोर में मनदीप कौर, कंवलजीत कौर, गगनदीप कौर व मोनिका ने कांस्य, पुरुषों के सिंगल स्कल मुकाबले में गुरविंदर सिंह ने गोल्ड, पेयर में हर्षदीप सिंह व गुरविंदर सिंह ने गोल्ड, डबल स्कल में कुलवंत सिंह व सुखविंदर सिंह ने कांस्य, फोर वर्ग में हर्षदीप सिंह, कर्मजीत सिंह, गुरविंदर सिंह व शरणप्रीत सिंह ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed