{"_id":"58eb502d4f1c1b874acf51f2","slug":"alcohol-contract-opposition-to-open-in-ramdas-nagar-dharna-demonstration-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने खुलने से पहले बंद कराया शराब ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने खुलने से पहले बंद कराया शराब ठेका
फतेहगढ़ साहिब
Updated Mon, 10 Apr 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब के सानीपुर रामनगर रोड पर खुले शराब के ठेके के बाहर धरने पर बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहिंद सानीपुर रोड स्थित रामदास नगर में लोगों ने नए खुल रहे शराब के ठेके के बाहर मोर्चा खोल दिया। सड़क पर जाम लगाकर प्रशासन से ठेके को पूर्ण तौर पर बंद करने की मांग की गई। इस दौरान जिला प्रशासन और शराब ठेकेदार के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। मौके पर पहुंचे विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया और ठेके को बंद करवा दिया।
नई एक्साइज नीति के मुताबिक गांव रामदास नगर में शराब का ठेका खोला जा रहा था, जब इस बारे में स्थानीय लोगों को पता चला तो उन्होंने सड़क जाम कर जिला प्रशासन और ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे बाद विधायक कुलजीत सिंह नागरा मौके पर पहुंचे और लोगों को और ठेकेदारों के साथ बात की।
दोनों को भरोसे में लेकर ठेका बंद करवा दिया गया। ठेकेदार ने कहा कि अगर ग्रामीणों को एतराज है तो वह ठेका नहीं खोलेंगे। इस तरह विरोध करना गलत है क्योंकि उनको 50 हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब के साथ खर्च पड़ रहा है। हमने ठेका सरकार की हिदायतों और कानून के अनुसार ठेका खोला है।