फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Akali youth of Punjab and harvest waste: Bajwa

अकालियों ने पंजाब की जवानी और किसानी बर्बाद की : बाजवा

Tue, 01 Sep 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 01 Sep 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस की तरफ से चलाए पंजाब बचाओ अभियान के तहत यहां की अनाज मंडी में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरिंदरपाल सिंह सीबिया के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने जहां पंजाब की अकाली भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया, वहीं केंद्र सरकार पर भी जमकर सियासी तीर चलाए।
विज्ञापन


रैली में पहुंचे वर्करों को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए लोगों से अपील की कि यदि पंजाब को अकालियों से बचाना है तो एक प्लेटफार्म पर इकट्ठा हो जाएं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब सरकार के मंत्री नशे के कारोबार से पंजाब की जवानी और किसानी को खोखला कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहले अकाली नेताओं के नाम नशे के व्यापार से जुड़े थे लेकिन अब उनकी भाईवाल भाजपा के सीनियर नेता भी इसमें संलिप्त हुए सामने आ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि नशों के कारोबार की जड़ ढूंढने के लिए इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान हितैषी कहलाने वाले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उनके साथ पंजाब के किसानों पर चढ़े 51 हजार करोड़ के कर्ज को माफ कराने के लिए प्रधानमंत्री के निवास के सामने मरणव्रत पर बैंठे।

रैली में पहुंचे आल इंडिया कांग्रेस के महासचिव तथा पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज डा. शकील अहमद ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल को वापस कराने के लिए कांग्रेस पार्टी के विरोध के चलते सरकार को यह बिल वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मोदी सरकार साजिश के तहत भूमि अधिग्रहण बिल को पास करके किसानों की बेशकीमती जमीनों को सस्ते भाव पर कारपोरेट घरानों के दिलाने के लिए रास्ता तैयार कर रही थी। इस किसान विरोधी बिल के विरोध में पूरे देश के किसान संगठनों ने संघर्ष किया, वहीं कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में इस बिल के खिलाफ आवाज बुलंद की।

पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि पांच बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद प्रकाश सिंह बादल प्रदेश का कुछ संवार नहीं सके बल्कि अकाली दल की घटिया राजनीतिक चालों के चलते पंजाब विकास में पिछड़ गया है लेकिन नशों के कारोबार में खूब आगे बढ़ रहा है।

इस मौके पर आल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि देश को जब भी किसी मुसीबत का सामना करना पड़ा तो कांग्रेस ने हमेशा मोर्चा संभाला है। देश को आजाद कराने और सूबे में फैले आतंकवाद के समय कांग्रेसियों ने ही हमेशा कुर्बानियां दी हैं।


आज भी अकाली-भाजपा सरकार के जुल्म से लोगों को कांग्रेस ही छुटकारा दिलाएगी और चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रैली में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह दूल्लों, पूर्व सांसद विजेइंद्र सिंगला, राहुलइंद्र सिद्धू, सरदूलगढ़ के विधायक अजीतइंद्र  सिंह मोफर, कांग्रेस की जिलाध्यक्ष माई रूप कौर बागड़िया, विधायक ब्रहमहिंदरा, राजिंदर दीपा, मनजीत जवंधा सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed