फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Air pollution three districts aqi crosses 300 visibility zero in Amritsar flights cancelled

स्मॉग का कहर: रेड जोन में पंजाब, तीन जिलों का एक्यूआई 300 पार, अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो, दिल्ली की फ्लाइट रद

Wed, 13 Nov 2024 10:58 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 13 Nov 2024 10:58 PM IST
सार

पंजाब में स्मॉग का कहर जारी है। वायु प्रदूषण को लेकर सूबा रेड जोन में है। प्रदेश के तीन जिलों का एक्यूआई 300 पार पहुंच गया है। वहीं, अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो होने की वजह से दिल्ली की फ्लाइट रद कर दी गई। 

विज्ञापन
Air pollution three districts aqi crosses 300 visibility zero in Amritsar flights cancelled
पंजाब में स्मॉग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में स्मॉग के बढ़ते कहर के कारण बुधवार को राज्य में प्रदूषण का स्तर रेड जोन (बेहद खराब श्रेणी) में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार खतरनाक स्तर पर बढ़े प्रदूषण के कारण मंडी गोबिंदगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 322 और अमृतसर का 310 दर्ज किया गया। वहीं, पटियाला का एक्यूआई 247, जालंधर का 220 और लुधियाना का 216 रहा, जो खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इसके अलावा बठिंडा का एक्यूआई 150 और रूपनगर का 189 दर्ज किया गया। अमृतसर में स्मॉग के कारण विजिबिलिटी शून्य रही। इस वजह से दिल्ली-अमृतसर की फ्लाइट को रद कर दिया गया। वहीं, कई उड़ाने लेट हुईं।

विज्ञापन


वहीं, पंजाब में पराली जलना जारी है। बुधवार को पराली जलने के 509 नए मामले आए। इसके साथ अब तक कुल संख्या 7621 पहुंच गई। बुधवार को सबसे अधिक पराली जलाने के 91-91 मामले जिला फिरोजपुर व फरीदकोट से सामने आए। मोगा में 88 मामले, मुक्तसर में 79, बठिंडा में 50, तरनतारन में 40, मानसा में 24, बरनाला में 16, फाजिल्का में 14, संगरूर में सात, अमृतसर में पांच, कपूरथला में तीन और फतेहगढ़ साहिब में पराली जलाने का एक मामला हुआ। इसी दिन साल 2022 में पराली जलाने के कुल 2175 मामले और साल 2023 में 1624 मामले हुए थे। 15 सितंबर से लेकर अब तक साल 2022 में पराली जलाने के कुल मामले 45,319 और साल 2023 में 26,341 मामले हो गए थे।
विज्ञापन


फ्लाइट्स का शेड्यूल बिगड़ा
स्मॉग का असर अमृतसर एयरपोर्ट पर आने व जाने वाली फ्लाइट पर भी पड़ना शुरू हो गया है। बुधवार दिल्ली से अमृतसर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट नंबर 5103 रद कर दी गई। इसके साथ ही शारजहा से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस छह घंटे देरी से पहुंची। यह फ्लाइट सुबह सात बजे पहुंचती है, लेकिन एक बजे पहुंची। स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी 65 सुबह 7.40 पर पहुंचती है, जो 11.15 बजे पहुंची। दिल्ली से अमृतसर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 453 सुबह सवा छह बजे के बजाय सवा नौ बजे पहुंच पाई। कतर एयरवेज की फ्लाइट संख्या 548 रात 2:40 पर पहुंचती है। यह सुबह साढ़े नौ बजे पहुंची। पूणे से अमृतसर आने वाली फ्लाइट संख्या 721 पुणे से रवाना ही नहीं की गई। एयर इंडिया की फ्लाइट ससंख्या 461 दिल्ली अमृतसर 3:30 बजे दिल्ली से रवाना होनी थी उसे अभी तक दिल्ली से चलाया नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दो-तीन के बाद हवा चलने से मिल सकती है राहत
बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे अमृतसर की विजिबिलटी शून्य और पटियाला की मात्र 30 मीटर दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक विजिबिलिटी में कोई ज्यादा सुधार दर्ज नहीं किया, इस समय अमृतसर की मात्र 50 मीटर, लुधियाना की 500 मीटर व पटियाला की 600 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक फिलहाल धुंध व स्मॉग से पंजाब के लोगों को राहत नहीं मिलेगी। अगले दो से तीन दिन के बाद हवा चलने की संभावना है, इसके बाद ही धुंध से हल्की राहत मिल सकती है। वीरवार व शुक्रवार के लिए पंजाब में कुछ जगहों पर घनी धुंध पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब का पारा सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे गिरा
पंजाब के अधिकतम तापमान में बुधवार को 2.2 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे पहुंच गया है। अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। खास तौर से पटियाला का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.3 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का 24.0 डिग्री (सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे), लुधियाना का 22.8 (सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे), बठिंडा का सबसे अधिक 28.4 डिग्री, गुरदासपुर का 22.5, फतेहगढ़ साहिब का 23.0, फिरोजपुर का 24.0 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन पंजाब का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक बना हुआ है। सबसे कम 14 डिग्री का पारा पठानकोट व गुरदासपुर का दर्ज किया गया। इसके साथ ही अमृतसर का न्यूनतम तापमान 16.6, लुधियाना का 17.0, पटियाला का 18.6, बठिंडा का 19.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed