फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   After the theft, the gang selling the parts of the vehicles busted

चोरी के बाद गाडिय़ों के पुर्जे निकाल बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Fri, 04 Mar 2022 10:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
After the theft, the gang selling the parts of the vehicles busted
पटियाला। शहर के विभिन्न इलाकों से कारें चोरी कर इनके पुर्जे निकालकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने कबाड़ी समेत तीन आरोपियों को काबू किया है। यह गिरोह पटियाला से गाड़ियां चुराने के बाद बरनाला में ले जाकर इन्हें तोड़ता था। निकाले गए पुर्जों व अन्य सामान को पटियाला, बरनाला और आसपास के अन्य जिलों के कबाड़ की दुकानों पर बेचा जाता था।
विज्ञापन

आरोपियों से चोरी की तीन कारें, करीब 20 गाड़ियों से निकाले पुर्जे व अन्य सामान जैसे तीन इंजन, तेल की सात टंकियां, रिम समेत 28 टायर, 10 बैटरियां, कार के 10 बंपर, कार की 10 लाइटें, चार पीस रेडिएटर, कार के 14 पीस सेल्फ के अलावा एक सिलिंडर, लोहा काटने वाला गैस कटर आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान विक्रमजीत सिंह उर्फ बन्नी निवासी दशमेश नगर धुरी जिला संगरूर, लखविंदर शर्मा निवासी गांव बेनड़ा थाना धुरी जिला संगरूर और कबाड़ी रवि कुमार निवासी बडबर थाना धनौला जिला बरनाला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी (सिटी) हरपाल सिंह ने बताया कि गिरोह के एक सदस्य को 25 फरवरी को फैक्टरी एरिया इलाके से चोरी की एक कार समेत गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से पूछताछ में गिरोह के तीन शातिरों का खुलासा हुआ। इसके बाद तीनों को काबू किया गया। चोरी करने का काम आरोपी लखविंदर शर्मा व विक्रमजीत सिंह करते थे। दोनों चोरी की कार लेकर कबाड़ी रवि के पास जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed