फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Admission engineering courses extended Punjab

पंजाब में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का दाखिला 31 तक बढ़ा

Fri, 25 Dec 2020 10:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Admission engineering courses extended Punjab
राजपुरा। सूबे के सभी इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के दाखिले की तिथि को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। यह घोषणा एआईसीटीई के वाइस चेयरमैन डॉ. एमपी पूनिया और सचिव प्रो. राजीव कुमार ने शिक्षा उत्थान संवाद कार्यक्रम में की। इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से फेडरेशन ऑफ सेल्फ फाइनेंसिंग टेक्निकल इंस्टीट्यूशन (एफएसएफटीआई) और पंजाब अनएडेड कॉलेजेस एसोसिएशन (पुका) ने किया था। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से लगभग 400 तकनीकी कॉलेज के हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में पुका का एक प्रतिनिधिमंडल एआईसीटीई के अधिकारियों से मिलने के लिए पहुंचा। वहां उन्होंने एआईसीटीई से आग्रह किया था कि रेल रोको आंदोलन और किसानों के आंदोलन को देखते हुए पंजाब में कॉलेजों के प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed