{"_id":"5847d85a4f1c1be35944933e","slug":"add-martyrdom-mail-preparing-the-meeting-meeting-of-dc-instructed-officers-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी जोड़ मेल की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी जोड़ मेल की तैयारियां तेज
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Wed, 07 Dec 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों की पवित्र धरती श्री फतेहगढ़ साहिब में छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की लासानी शहादत को समर्पित 25 से 27 दिसंबर तक होने वाले वार्षिक शहीदी जोड़ मेल की तैयारी को लेकर डीसी कमलदीप सिंह संघा ने दूसरी बैठक बुलाकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।
डीसी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि वह बाहर से लाखों की तदाद में आने वाली संगत को हर तरह का सहयोग करने के लिए तैयार रहे और अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाएं। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न पार्टियों, धार्मिक और सामाजिक जत्थेबंदियों से कहा कि वह शहीदी जोड़ मेल की पवित्रता कायम रखने के लिए प्रशासन को पूरा सहयोग दें।
उन्होंने बाबा बंदा सिंह बहादुर यादगारी गेट, बाबा मोती राम मेहरा यादगारी गेट, दीवान टोडर मल यादगारी गेट और नवाब शेर मोहम्मद यादगारी फाटकों के आसपास सफाई करवाने के आदेश दिए। नगर काउंसिल को मच्छर मारने वाली दवा का 15 दिसंबर से छिडक़ाव करने, सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि देश और विदेशों से लाखों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते सुरक्षा, ट्रैफिक़ और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। सेहत विभाग को जोड़ मेल दौरान लंगर और अन्य स्थानों और खाद पदार्थों और पानी की शुद्धता को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर सैंपल भरे जाएं।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के लिए किए प्रबंध
डीसी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सख्त सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे और श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए 19 पार्किंग स्थान बनाएं गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए जरूरी एंबुलेंस का प्रबंध किया गया है जो सूचना केंद्रों और आरजी डिस्पेंसरियों पर होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 400 आरजी पाखाने बनाए जाएंगे। इस जोड़ मेल को समर्पित पंजाब के विकास पर आधारित एक विशाल विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें अलग-अलग सरकारी विभागों और प्राइवेट विभागों द्वारा करीब 100 स्टाल लगाए जाएंगे। बुजुर्गों और अपंग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुफ़्त विशेष बस का प्रबंध किया जाएगा जो आरजी बस अड्डों से गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब तक चलेंगी।