फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   accident, death of two workers, were working in the sewerage line workers, Sunam, Sangrur

मिट्टी का तौंदा गिरने से दो मजदूरों की मौत

Fri, 13 Jan 2017 02:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 13 Jan 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
accident, death of two workers, were working in the sewerage line workers, Sunam, Sangrur
death - फोटो : डेमो फोटो
मिट्टी का तौंदा गिरने से निर्माणाधीन सीवरेज लाइन में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि वहां काम कर रहे अन्य चार मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यहां के नजदीकी कसबा चीमां तोलावाल सड़क पर सीवरेज विभाग की ओर से सड़क से करीब दस फीट गहराई में निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार शाम को निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी का तौंदा गिर गया और लाइन के भीतर काम कर रहे एक मिस्त्री और पांच मजदूर दब गए।
विज्ञापन


एसएचओ सरदारा सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी तुरंत पुलिस व सिविल प्रशासन को मिली। स्थानीय लोगों की मदद से भारी मशक्कत के बाद सबको बाहर निकाला गया। इनमें से दो मजदूरों की हालत बेहद गंभीर थी। पटियाला ले जाते समय 21 वर्षीय निक्का सिंह की रास्ते में मौत हो गई, जबकि मजदूर दर्शन सिंह (40) सुनाम के अस्पताल में पहुंचने से पहले दम तोड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मिस्त्री नाहर सिंह और तीन अन्य मजदूरों संजय कुमार, बलजिंदर सिंह व शकील की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पंचायत चीमां के अध्यक्ष बलविंदर सिंह, नगर पार्षद बिक्कर सिंह ने सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed