फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   accident, 3 died, 12 injured, samana, patiala

समाना के पास सड़क हादसे में तीन की मौत, 12 गंभीर

Thu, 16 Jun 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 16 Jun 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
accident, 3 died, 12 injured, samana, patiala
समाना में वीरवार को हादसे के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
समाना-पटियाला रोड पर वीरवार देर शाम एक मैरिज पैलेस के नजदीक हुए भयानक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


गंभीर घायलों को समाना के सिविल अस्पताल से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

मामले के जांच अधिकारी सिटी समाना थाने के एएसआई संपूरन सिंह ने बताया कि शाम करीब छह बजे समाना शहर से करीब एक किलोमीटर दूर पटियाला रोड पर समाना की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों की पटियाला साइड से आ रही महिंदरा पिकअप गाड़ी के साथ आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर में मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं महिंदरा पिकअप गाड़ी भी पलटियां खाती हुई खतानों में जाकर गिर गई। 
विज्ञापन


हादसे में मोटरसाइकिल सवार अमरजीत सिंह (25) पुत्र गुरमेज सिंह, अमरजीत सिंह (27)पुत्र सवरन सिंह दोनों निवासी गांव चौहठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मृतक की खबर लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं महिंदरा पिकअप में सवार करीब डेढ़ दर्जन सवारियों में से दर्जन के करीब घायल हो गईं। यह सभी सवारियां गांव मरोड़ी के एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रही थीं। घायलों को तुरंत समाना के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिंदरा पिकअप तेज रफ्तार से चल रही थी और गलत साइड में आकर मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। बताया जाता है कि मरने वाले व्यक्ति समाना में फैक्टरी में लेबर का काम करते थे, जो शाम को छुट्टी के बाद अपने घरों को लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed