फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   AAP, Youth Wing Fatehgarh Sahib, Punjab foot march, Fatehgarh Sahib

आप यूथ विंग ने शुरू किया नवां पंजाब पैदल मार्च

Fri, 25 Mar 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 25 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
AAP, Youth Wing Fatehgarh Sahib, Punjab foot march, Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब से निकाले गए आप के नवां पंजाब पैदल मार्च में भारी संख्या में मौजूद युवा। - फोटो : amarujala
आम आदमी पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष हरजोत सिंह बैंस द्वारा शहीदों की धरती फतेहगढ़ साहिब से नतमस्तक होकर ‘आओ सृजिए नवां पंजाब पैदल मार्च’ की शुरुआत की गई। इस पैदल मार्च की अगुवाई हरजोत सिंह बैंस और लीगल सेल इंचार्ज हिम्मत सिंह शेरगिल ने की। इस मौके पर इंकलाब-जिंदाबाद के नारों से पैदल मार्च को हुसैनीवाला के  लिए रवाना किया गया। रवाना होने से पहले आप नेता लखवीर सिंह राय ने बैंस और शेरगिल को सिरोपा डालर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 280 किमी का यह पैदल मार्च महान शहीद बाबा जोरावर सिंह फतेह सिंह की धरती से शुरू किया जा रहा है। वह हर रोज 25 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। सफर 12 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा और पांच अप्रैल को हुसैनीवाला में इसका समापन होगा। उन्होंने कहा कि पैदल मार्च का मुख्य उद्देश्य हंसते-खेलते पंजाब का सृजन करना है।
विज्ञापन


आप के पंजाब कानूनी सेल इंचार्ज हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा कि एसवाईएल मुद्दे पर केजरीवाल का पक्ष बिल्कुल साफ है, उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। केजरीवाल एसवाईएल के विरोध में हैं। विरोधी पार्टियां इस पर राजनीति कर रहीं हैं। एसवाईएल एक अधूरी नहर है, पंजाब से पानी का आदान प्रदान पड़ोसी राज्यों से जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसवाईएल नहर तो बनी ही नहीं है। इसका उनके पास सबूत है। एसवाईएल के लिए जमीन एक्वायर करने का काम 1986 में बादल सरकार के समय में हुआ था। कैप्टन अमरिंदर सिंह अकाली सरकार में खेतीबाड़ी मंत्री थे। इस पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी स्थिति साफ करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed