{"_id":"62b4c7bdb42fac0306236adc","slug":"aap-state-secretary-gagandeep-chadda-passes-away-patiala-news-pkl4545583173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला : आप के प्रदेश सचिव गगनदीप चड्डा का निधन, अंतिम संस्कार आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला : आप के प्रदेश सचिव गगनदीप चड्डा का निधन, अंतिम संस्कार आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए पिछले कई वर्षों से दिन-रात काम कर रहे प्रदेश सचिव गगनदीप सिंह चड्डा (37) का दिल की बीमारी के चलते चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार रात निधन हो गया है। उनके परिवार में पत्नी गुंजन चड्डा व बेटा जोरावर सिंह हैं। पटियाला के रहने वाले गगनदीप सिंह चड्डा के असमय निधन पर ट्वीट जरिये आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शोक व्यक्त किया है।
केजरीवाल ने लिखा है कि पंजाब में आप को खड़ा करने में उनके योगदान और लोगों की सेवा के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पार्टी के प्रदेश सचिव गगनदीप सिंह चड्डा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मान ने ट्वीट करके लिखा है कि बेहद दुखदायी खबर है।
यकीन नहीं हो रहा है कि आप के जुझारू वालंटियर और पंजाब में संगठन बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले गगनदीप सिंह इस दुनिया में नहीं रहे। इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। राज्य सभा सांसद राघव चड्डा, सांसद संदीप पाठक, पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह समेत पंजाब की सारी कैबिनेट, पंजाब के विधायकों समेत पार्टी की सारी लीडरशिप ने इस असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गगनदीप सिंह चड्डा के चाचा हरप्रीत सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 11 बजे राजपुरा रोड स्थित वीर जी के श्मशानघाट में किया जाएगा।