फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   AAP, candidate selection, questions, Patiala, Patiala MP Dharamvira Gandhi

आप की उम्मीदवार सिलेक्शन प्रक्रिया पर उठे सवाल

Sat, 16 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 16 Apr 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
AAP, candidate selection, questions, Patiala, Patiala MP Dharamvira Gandhi
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
पटियाला से सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने आम आदमी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों के चयन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। डा. गांधी ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा है कि 16 मेंबरी चुनाव प्रचार कमेटी जिसको पहले स्क्रीन कमेटी का नाम दिया गया था। इसमें से 14 मेंबर खुद विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। ऐसे में यह मेंबर जिस हलके से खुद चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं, उस हलके से आई अन्य उम्मीदवारों के आवेदनों के साथ कैसे इंसाफ करेंगे। डा. गांधी ने कहा कि क्या वह ऐसे आवेदकों की अर्जियों को पांच मेंबरी कमेटी तक पहुंचने से रोकने की कोशिश नहीं करेंगे, जो आवेदक इन कमेटी मेंबरों से मेरिट के आधार पर ज्यादा योग्य होंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्क्रीनिंग कमेटी के सभी सदस्य 16 मेंबरी कमेटी के भी मेंबर हैं। संजय सिंह पीएसी के भी मेंबर हैं। उम्मीदवारों के चयन का अधिकार पीएसी के पास है, जिसमें पंजाब का एक भी मेंबर शामिल नहीं है। इससे साफ होता है कि उम्मीदवारों के चुनाव का अधिकार पंजाब की लीडरशिप के हाथ नहीं, बल्कि केवल संजय सिंह व पीएसी के हाथ में है।  डा. गांधी ने कहा कि एक महीने पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाल कर एक जमहूरी चुनाव प्रक्रिया का माडल पेश किया था। इसमें वालंटियरों का पूरा ध्यान रखा जा सकता था। लेकिन आप ने उनकी ओर से दिए सुझाव को नजरअंदाज करके पार्टी की बुनियादी विचारधारा को नकारा है। इसका खामियाजा पार्टी को 2017 के विधानसभा चुनावों में उठाना पड़ेगा। डा. गांधी ने कहा कि होना तो यह चाहिए कि चुनाव लड़ने का इच्छुक कोई भी लीडर किसी कमेटी का मेंबर न हो। उसको पहले ही अपने ओहदे से इस्तीफा दे देना चाहिए। एक निष्पक्ष स्क्रीनिंग कमेटी में से गुजर कर टिकट लेने के लिए चुनाव प्रक्रिया में से गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed