{"_id":"ad15b0646297cda0f203bf9c93c99c76","slug":"aap-asked-for-the-resignation-of-the-agriculture-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ ने खेतीबाड़ी मंत्री से इस्तीफा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ ने खेतीबाड़ी मंत्री से इस्तीफा मांगा
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 16 Dec 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में धरना देकर खेतीबाड़ी मंत्री के इस्तीफे की मांग की। पार्टी के नेताओं प्रशासन को एक मांगपत्र भी सौंपा। इसमें पंजाब में नरमे की फसलों को सफेद मक्खी के हमले से हुए नुकसान के जिम्मेदार खेतीबाड़ी मंत्री से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की गई।
आप के कनवीनर डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि जब कीटनाशक दवाओं का मामला उछला तो सरकार ने खेतीबाड़ी विभाग के डायरेक्टर से इस्तीफा लेकर व उसके खिलाफ पर्चा दर्ज कराके मामले में खेतीबाड़ी मंत्री को बचाने की कोशिश की। लेकिन इस मामले में खेतीबाड़ी मंत्री भी आरोपी हैं, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
खेतीबाड़ी मंत्री से सरकार को इस्तीफा लेना चाहिए। धरने में शहर के बजाय आसपास के गांवों से वर्करों की ज्यादा भागीदारी देखने को मिली। इस मौके पर करनवीर टिवाना, नरिंदर सरोआ, बापू अनूप सिंह, कुंदन गोगिया, कुलदीप कौर, मेग चंग, चेतन जोड़ामाजरा, राकेश बग्गा, प्रदीप, अमरिंदर, सिंह तूड़, अमनदीप भंगू, हरजीत सिंह, गुरबंस पुनिया, गुरमुख सिंह, नरिंदर कालेका, जसवंत पुनीठया मौजूद रहे।